फोटो में दिख रही बच्ची है बॉलीवुड की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस, बना चुकीं किसिंग सीन का रिकॉर्ड

मुंबई, 19 फरवरी: बॉलीवुड की सबसे चर्चित और बोल्ड अभिनेत्रियों में शुमार मल्लिका शेरावत इन दिनों फिल्मों में बहुत ज्यादा सक्रिय नहीं हैं। हालांकि वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। मल्लिका ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक जगह बनाई है, वहीं वो अपने बोल्ड सीन को लेकर कई बार विवादों से भी घिरीं। कुछ समय पहले मल्लिक ने अपनी कुछ थ्रोबैक तस्वीरें पोस्ट की थीं। मल्लिका की बचपन की ये तस्वीरें देख शायद ही आप उनको पहचान पाएं।

बचपन में भी कम नहीं था मल्लिका का एटीट्यूड

बचपन में भी कम नहीं था मल्लिका का एटीट्यूड

मल्लिका शेरावत अपने बचपन की तस्वीरों में बर्थडे केक काटती हुईं और अपने भाई के साथ दिख रही हैं। उनकी तस्वीरें देखकर साफ है कि बचपन में भी उनमें काफी एटीट्यूड था। खैर बीते कुछ सालों से मल्लिका शेरावत का ज्यादा समय विदेश में ही बीत रहा है। हालांकि कुछ दिन पहले फिल्मों में वापसी करते हुए उन्होंने 'नकाब' में काम किया है।

रीमा लांबा है असली नाम

रीमा लांबा है असली नाम

मल्लिका शेरावत ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्होंने फिल्मों में आने के फैसला लिया तो पिता ने कहा कि ये फिल्मों में जाएगी तो परिवार का नाम खराब करेगी, इसलिए मैं तुमसे रिश्ता नहीं रखूंगा। इस पर मल्लिका ने कहा कि मैं ही परिवार का नाम छोड़ रही हूं और उन्होंने रीमा लांबा से अपना नाम मल्लिका शेरावत कर लिया था। उन्होंने अपना नाम मल्लिका रखा और सरनेम शेरावत रखा, जो कि उनकी मां का नाम है। इसी नाम से उन्होंने फिल्मों में पहचान बनाई।

किसिंग सीन से मचाया था तहलका

किसिंग सीन से मचाया था तहलका

मल्लिका शेरावत ने साल 2002 में रिलीज हुई करीना कपूर और तुषार कपूर की फिल्म 'जीना सिर्फ मेरे लिए' में एक छोटा सा रोल कर अपना करियर शुरू किया था। उनको पहचान मिली 2003 में आई फिल्म ख्वाहिश में और साल 2004 में इमरान हाशमी के साथ रिलीज हुई फिल्म से। दोनों फिल्मों में मल्लिका के बहुत से बोल्ड सीन थे। उनके किसिंग सीन उस वक्त काफी ज्यादा चर्चा में रहे और एक रिकॉर्ड की तरह देखे गए, जो पहले नहीं हुआ था।

हॉलीवुड में भी किया है काम

हॉलीवुड में भी किया है काम

मल्लिका शेरावत के नाम पर ख्वाहिश और मर्डर के अलावा बचके रहना रे बाबा, वेलकम, डबल धमाल जैसी फिल्में भी हैं। मल्लिका ने हिंदी फिल्मों के साथ अपना हॉलीवुड और चाइनीज फिल्मों में भी काम किया है। जिसमें हिस्स और पॉलिटिक्स ऑफ लव जैसी फिल्में हैं।

सोशल मीडिया पर खूब लोकप्रिय मल्लिका

सोशल मीडिया पर खूब लोकप्रिय मल्लिका

मर्डर के बाद मल्लिका ने जो फिल्में कीं, उनमें उनको उस तरह की सफलता नहीं मिल सकी। जिसके चलते बीते कुछ सालों में वो काफी कम बड़े पर्दे पर दिखी हैं। हालांकि मल्लिका की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं हैं। इंस्टाग्राम पर मल्लिका के 1.4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो उनकी शोहरत को बताने के लिए काफी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+