काजोल ने बताया 'वासना' का असली मतलब, महिलाओं की इच्छा को लेकर क्या बोलीं अभिनेत्री?
Kajol on woman pleasure: बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल अगली बार 'लस्ट स्टोरीज 2' में दिखाई देंगी। एक्ट्रेस को इस सीरीज में देखने के लिए फैंस बेताब हैं। इस बीच काजोल का एक इंटरव्यू जबरदस्त चर्चा में है, जिसमें एक्ट्रेस ने महिलाओं को लेकर बात की है।
काजोल ने कहा कि महिलाओं के प्लेजर को भी उसी तरह सामान्य तरीके से लिया जाना चाहिए, जैसे कि समाज ने खाने-पीने को एकदम सामान्य बना दिया है। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में और भी कई बातें कही हैं।

फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में काजोल से जब महिलाओं के प्लेजर यानी आनंद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि एक समय में हम इसके बारे में काफी खुलकर सामने आ रहे थे। लेकिन बाद में हमने इससे खुद को दूर कर लिया।
लेकिन आखिरकार ये जिंदगी का ऐसा हिस्सा है, जिसके बिना हम नहीं रह सकते। मुझे लगता है कि असल में इसे उतना ही सामान्य बना लेना चाहिए, जैसे कि खाने-पीने को सामान्य बनाया हुआ है। काजोल ने आगे कहा कि इसके बारे में बात ना करने से इसपर और भी ज्यादा ध्यान जाता है।
अपने इसी इंटरव्यू में काजोल ने पिछले कुछ सालों में सिनेमा में लस्ट के बारे में भी बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि लस्ट दो फूल हुआ करते थे। दो लाल गुलाब एक साथ आते थे। इसके बाद एक गर्भवती हो जाती है। हाहाहाह। इसलिए मुझे ऐसा लगता है कि हम बस एक कदम ही आगे बढ़ा रहे हैं। इसके बाद हमने लस्ट स्टोरीज जैसा कुछ बनाने का फैसला लिया। मेरा मानना है कि ये सिनेमा समाज को दिखाता है।
काफी सारी प्रेम कहानियां ऐसी हैं, जिनपर कोई भी भरोसा नहीं करता। इसलिए हमने कई ऐसी प्रेम कहानियां बनाई हैं, जो बहुत अलग तरीके से बनी हैं। वे दोस्ती, आधुनिक रिश्ते और समाज पर ज्यादा आधारित हैं।
बात अगर लस्ट स्टोरीज 2 की करें तो काजोल बधाई हो डायरेक्टर अमित आर, शर्मा के निर्देशन में बनी सीरीज के एक पार्ट में अभिनय करती नजर आएंगी। इस पार्ट में एक्टर कुमुद मिश्रा भी हैं, जो काजोल के पति की भूमिका में नजर आएंगे। इससे पहले माई नेम इस खान में एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि वो हमेशा स्क्रीन पर इमोशनल लस्ट से जूझती हैं।
लस्ट स्टोरीज 2 की बात की जाए तो ये फिल्म नेटफ्लिक्स इंडिया की लस्ट स्टोरीज 2018 की अगली कड़ी है। इसका निर्देशन रोनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी फिल्म्स और आशी दुआ की फ्लाइंग यूनिकॉर्न एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है। इस सीरीज में तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा, तिलोत्तमा शोम, अमृता सुभाष, नीना गुप्ता, अंगद बेदी और मृणाल ठाकुर नजर आने वाले हैं। 29 जून को फिल्म नेटफ्लिक्स इंडिया पर रिलीज की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications