काजल अग्रवाल ने शेयर की बेटे की पहली तस्वीर, लिखा दिल को छू लेने वाला इमोशनल नोट
नई दिल्ली, 8 मई: पिछले महीने एक्ट्रेस काजल अग्रवाल के घर ढेर सारी खुशियां आईं, जहां उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद से उनके फैन्स बेटे को एक झलक देखना चाहते थे। अब मदर्स डे पर काजल ने अपने बेटे की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, लेकिन किसी भी फोटो में उसका चेहरा नहीं दिख रहा। इस तस्वीर के साथ काजल ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा है।

नोट में लिखी ये बात
काजल ने लिखा कि मैं चाहती हूं कि आप ये जानें कि आप कितने कीमती हैं और हमेशा मेरे लिए रहेंगे। जिस क्षण मैंने तुम्हें अपनी बाहों में लिया, तुम्हारा छोटा सा हाथ अपने हाथ में लिया, तुम्हारी गर्म सांसों को महसूस किया और तुम्हारी खूबसूरत आंखों को देखा, मुझे पता था कि ये प्यार हमेशा के लिए है। तुम मेरी पहली संतान हो। मेरे पहले बेटे। वास्तव में तुम मेरे पहले सब कुछ हो। आने वाले सालों में मैं आपको सिखाने की पूरी कोशिश करूंगी, लेकिन आपने मुझे पहले ही काफी कुछ सिखाया है।

'मुझे सच्चा प्यार सिखाया'
काजल ने आगे लिखा कि आपने मुझे निस्वार्थ होना सिखाया है। आपने मुझे सच्चा प्यार सिखाया। आपने मुझे सिखाया कि मेरे शरीर के बाहर भी मेरे दिल का टुकड़ा हो सकता है। हालांकि ये डरावना है, लेकिन ये एक खूबसूरत अनुभव है। मैं प्रार्थना करती हूं कि आप मजबूत और मधुर बनें। मैं प्रार्थना करती हूं कि आप साहसी, दयालु, उदार और धैर्यवान हों। मुझे आपको अपना कहने में गर्व महसूस होता है।

2020 में की थी शादी
वहीं काजल ने अपने परिवार के साथ बेटे की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, लेकिन किसी में उसका चेहरा नहीं दिख रहा। सब फोटो में उन्होंने चेहरे पर इमोजी लगा रखा है। वहीं काजल की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने 30 अक्टूबर 2020 को मुंबई में गौतम किचलू से शादी की थी। नए साल पर पति ने बताया था कि काजल मां बनने वाली हैं। फिर 19 अप्रैल को उन्हें बच्चे को जन्म दिया। प्रेग्नेंसी की वजह से काजल ने छोटा सा ब्रेक ले रखा है।












Click it and Unblock the Notifications