कभी बॉलीवुड इंडस्ट्री में बेहद मशहूर थी ये अभिनेत्री, आज पुलिस कर रही है इन्हें तलाश, जानें वजह?

70, 80 और 90 की दशक में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनेत्री जया प्रदा बेहद मशहूर थीं। उस समय उनकी कई फिल्में हिट हुईं थीं। बाद में उन्होंने राजनीति में कदम रखा। अब एक मामले में कोर्ट ने उन्हें फरार घोषित किया है। कोर्ट द्वारा फरार घोषित किए जाने के बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

दरअसल, साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान रामपुर में आचार संहिता के उल्लंघन के दो मामले दर्ज किए गए थे। इस मामले में कोर्ट द्वारा उन्हें फरार घोषित किया गया है। अब क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की जाएगी।

actress-jaya-prada-was-once-very-famous-in-the-bollywood-industry-today-the-police-is-searching-for

पुलिस टीम को कोर्ट ने आगामी 6 मार्च को पूर्व सांसद जयाप्रदा को कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया है। दरअसल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान फिल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ के केमरी और स्वार थाने में आचार संहिता के उल्लंघन के मामले दर्ज किए गए थे।

इसमें विवेचना के बाद पुलिस द्वारा चार्ज शीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई थी। दोनों मामलों में से स्वार में दर्ज एक मामले में गवाही पूरी हो चुकी है जबकि केमरी के मामले में अभी गवाही होना बाकी है। इसी मामले में पूर्व सांसद जयाप्रदा के बयान दर्ज होने हैं।

लेकिन पिछले 16 अक्टूबर 2023 से फिल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा कोर्ट में हाजिर नहीं हो रही हैं। ऐसे में कोर्ट द्वारा उनके खिलाफ सात बार गैर जमानती वारंट जारी किए जा चुके हैं। बावजूद इसके पूर्व सांसद जयाप्रदा कोर्ट में हाजिर नहीं हुई।

ऐसे में इस मामले में सुनवाई करते हुए मंगलवार को एमपी एमएलए मजिस्ट्रेट ट्रायल कोर्ट द्वारा पूर्व सांसद या प्रदा को हाजिर न होने पर फरार घोषित कर दिया गया। इसके अलावा उनके खिलाफ पुनः गैर जमानती वारंटी जारी किया गया है।

मामले में कोर्ट में पुलिस अधीक्षक के को पत्र लिखकर आदेश दिया है कि सीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित कर पूर्व सांसद जयाप्रदा को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत करें। अब देखना यह होगा कि पूर्व सांसद को पुलिस गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर पाती है या फिर पहले की तरह इस बार भी पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने में असफल रह जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+