एक्‍ट्रेस हम्‍सा नंदिनी को हुई ये गंभीर बीमारी, हुआ बुरा हाल, लिखी बेदह भावुक पोस्‍ट

एक्‍ट्रेस हम्‍सा नंदिनी को हुई ये गंभीर बीमारी, हुआ बुरा हाल, लिखी बेदह भावुक पोस्‍ट

नई दिल्‍ली, 20 दिसंबर। एक्‍ट्रेस हम्सा नंदिनी इस समय जीवन के बड़े ही बुरे दौर से गुजर रही हैं। उन्‍होंने अपना दर्द फैंस के साथ इंस्‍टाग्राम वॉल पर शेयर किया है। हम्‍सा नंदिनी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ चुकी हैं जिसके लिए उनकी कीमोथेरेपी हो रही है उनका बाल पूरा झड़ चुका है जिसके कारण उनको पहचान पाना मुश्किल है।

हम्‍सा नंदिनी ने खुद किया अपनी बीमारी का खुलासा

हम्‍सा नंदिनी ने खुद किया अपनी बीमारी का खुलासा

हालांकि सोमवार को हम्‍सा नंदिनी ने अपनी बीमारी का खुलासा खुद इंस्‍टाग्राम पर करते हुए एक बड़ी सी पोस्‍ट लिखी है। जिसमें उन्‍होंने अपना दर्द बयां किया है जिसे पढ़कर हर कोई भावुक हो रहा है और उनके जल्‍द ठीक होने की कामना कर रहा है। एक्‍ट्रेस ने बताया कि उनके ब्रेस्‍ट कैंसर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वो पहले ही उनकी नौ बार कीमोथैरेपी हो चुकी है और अभी सात बार की कीमोथैरेपी बाकी है।

हम्सा नंदिनी ने लिखी ये भावुक पोस्‍ट

हम्सा नंदिनी ने लिखी ये भावुक पोस्‍ट

एक लंबी पोस्ट में, हम्सा ने बताया कि ये सब चार महीने पहले शुरू हुआ था जब उसे अपने स्तन में एक छोटी सी गांठ महसूस हुई थी। "उसी क्षण मुझे पता था कि मेरा जीवन कभी भी पहले जैसा नहीं होने वाला था। 18 साल पहले मैंने अपनी मां को एक भयानक बीमारी के कारण खो दिया था और तब से मैं उसकी अंधेरी छाया में जी रही थी। मेरा जब टेस्‍ट शुरू हुआ तो मैं डर गई थी। लेकिन मैं हार नहीं मानूंगी इस पर जीत हासिल करके रहूंगी।

हम्‍सा ने बयां किया अपना दर्द

हम्‍सा ने बयां किया अपना दर्द

हम्‍सा ने बताया कि टेस्‍ट और स्कैन के बाद मुझे कहा गया कि कुछ घंटों के भीतर, मैं एक मैमोग्राफी क्लिनिक में गांठ की जांच करवा लूं। मुझे तुरंत एक सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट से मिलने के लिए कहा गया, जिन्होंने सुझाव दिया कि मुझे बायोप्सी की जरूरत है। बायोप्सी ने मेरे सभी डर की पुष्टि की और मुझे ग्रेड इनवेसिव कार्सिनोमा (स्तन कैंसर) का पता चला। ढेर सारे स्कैन और परीक्षणों के बाद, मैं बड़ी बहादुरी से ऑपरेशन थियेटर में गई, जहां मेरा ट्यूमर निकाला गया था। हालांकि डॉक्‍टरों ने बताया कि कैंसर और जगह फैला नहीं है मैं भाग्यशाली थी कि जल्‍दी इसका पता चल गया।

हम्‍सा ने बताया क्‍यों बढ़ सकती हैं उनकी बीमारी

हम्‍सा ने बताया क्‍यों बढ़ सकती हैं उनकी बीमारी

एक्‍ट्रेस ने कहा बीआरसीए 1 (वंशानुगत स्तन कैंसर) की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इसका मतलब है कि मेरे अंदर आनुवंशिक रूप से ये बीमारी आई है जो लगभग गारंटी देता है कि मेरे पूरे जीवन में एक और स्तन कैंसर का 70% मौका और डिम्बग्रंथि के कैंसर का 45% मौका होगा। जोखिम को कम करने का एकमात्र तरीका कुछ बहुत व्यापक रोगनिरोधी सर्जरी हैं जो मुझे कैंसर पर जीत का दावा करने से पहले अति आवश्‍यक है। हम्‍सा ने सभी लोगों को धन्यवाद दिया जिन्होंने उनका हाल चाल जाना।

फैंस कह रहे बहादुर लड़की

हम्‍सा की इस पोस्‍ट को पढ़कर उन्‍हें "बहादुर लड़की कह रहे हैं। कुछ यूजर्स लिख रहे हैं भगवान आपको अधिक शक्ति दें। एक फैन ने लिखा, 'मोर पावर टू यू मैम। आप एक फाइटर हैं और कई लोगों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे। भगवान आपको जल्‍द स्‍वस्‍थ्‍य करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+