'कुछ पुरुष कितने अश्लील हैं', ट्रांसपेरेंट ड्रेस में एक्ट्रेस हुईं ट्रोल, कई तस्वीरें पोस्ट कर दिया जवाब
नई दिल्ली: हाल ही में इंग्लिश एक्ट्रेस फ्लोरेंस प्यू ने रोम के वैलेंटिनो शो में शिरकत की। वहां पर उन्होंने हॉट पिंक गाउन पहन रखा था, जिसको उनके फैन्स ने बहुत पसंद किया। एक्ट्रेस की ये ड्रेस ट्रांसपेरेंट थी, जिस वजह से उनके स्तन दिख रहे थे। उन्होंने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल दीं। इसके बाद बहुत से लोगों ने उनको ट्रोल किया। अब एक्ट्रेस ने अपने आलोचकों पर पलटवार किया है।

पहनते वक्त नहीं घबराईं
अपनी ट्रांसपेरेंट ड्रेस में फोटो शेयर करते हुए फ्लोरेंस ने लिखा कि सुनिए, मुझे पता है कि मैंने एक अविश्वसनीय वैलेंटाइनो पोशाक पहनी थी, तो उस पर कोई टिप्पणी नहीं होगी, चाहे वो पॉजिटिव हो या निगेटिव, हम सभी जानते थे कि हम क्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं इसे पहनने के लिए उत्साहित थी, मैं इसके लिए एक भी बार घबराई नहीं। अब मुझे इसे पहनने पर कोई पछतावा नहीं है।

'महिलाओं की आलोचना आसान'
उन्होंने आगे लिखा कि ये देखना दिलचस्प है कि पुरुषों को महिलाओं का शरीर नष्ट कर देना कितना आसान लगता है। वो भी सार्वजनिक रूप से, गर्व से, सभी को देखने के लिए। आप अपने जॉब टाइटल के साथ करते हैं और आपके ई-मेल के बायो में भी है...? फ्लोरेंस ने लिखा कि ये कोई पहली बार नहीं है और ना ही आखिरी बार, जब एक महिला अजनबियों की भीड़ से अपने शरीर की खराबी के बारे में सुनेगी। चिंता की बात ये है कि आप में से कुछ पुरुष कितने अश्लील हो सकते हैं।

'मैं मजबूत महिलाओं के बीच हुई बड़ी'
एक्ट्रेस ने लिखा कि आप में से बहुत से लोग आक्रामक रूप से मुझे बताना चाहते थे कि आप मेरे 'छोटे स्तन' से कितने निराश थे या मुझे इसके लिए शर्मिंदा होना चाहिए। मैं अपने स्तनों के आकार से पूरी तरह वाकिफ हूं और इससे डरती नहीं हूं। मुझे गर्व है कि मैं ऐसे घर में पली-बढ़ी हूं, जहां पर मजबूत और शक्तिशाली महिलाएं थीं। जब भी कोई मेरे शरीर पर कुछ कहता है तो मेरा एक ही जवाब रहता है-'भाड़ में जाओ और बकवास करो'।

लोगों को दी ये सलाह
अंत में फ्लोरेंस ने लिखा कि मैंने वो पोशाक पहनी थी और मुझे उसके बारे में पता है। 2022 में सार्वजनिक रूप से महिलाओं के प्रति गाली-गलौज करना आपके लिए इतना आसान है, तो इसका जवाब ये है कि आप ही नहीं जानते। आप अब बड़े हो जाइए और लोगों का सम्मान करिए। सभी महिलाओं का सम्मान करें। इंसानों का सम्मान करें। जीवन बहुत आसान हो जाएगा, इस बात का मैं वादा करती हूं।

बहुत से लोगों ने किया समर्थन
वहीं दूसरी ओर फ्लोरेंस की इस पोस्ट के बाद बहुत से लोग उनके समर्थन में आ गए हैं। साथ ही अब ट्रोलर्स पर सवाल उठाए जा रहे। उनकी पोस्ट पर एक फैन ने लिखा कि आप बेहतरीन हैं, आपको फालतू लोगों की टिप्पणियों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications