ईशा गुप्ता ने साड़ी में शेयर की तस्वीरें, बोल्ड ब्लाउज ने खींचा सबका ध्यान
मुंबई, 18 अप्रैल: एक्ट्रेस और मॉडल ईशा गुप्ता भले ही फिल्मों में बहुत सक्रिय ना हों लेकिन अपनी तस्वीरों और बयानों को लेकर वो खबरों में बनी रहती हैं। ईशा अपनी बोल्ड ड्रेस को लेकर अक्सर ध्यान खींचती हैं। इस बार उन्होंने साड़ी में फोटोशूट कराया है, साड़ी में भी ईशा काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। इस फोटोशूट की कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उनके तस्वीरें शेयर करते ही वायरल हो गई हैं, साड़ी के साथ-साथ उनका ब्लाउज भी सोशल यूजर्स का ध्यान खींच रहा है। इसकी वजह उनके ब्लाउज का काफी रिवीलिंग होना है।

साड़ी में ईशा की तस्वीरें
ईशा ने अपने इस लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें 'साड़ी' कैप्शन के साथ इंस्टा पर शेयर की हैं। ईशा गुप्ता ने इन फोटोज में फ्लोरल व्हाइट साड़ी पहनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने इस साड़ी के साथ काफी रिवीलिंग ब्लाउज पहना हुआ है, जिस पर यूजर्स का ध्यान जा रहा है। कई यूजर्स ने उनके ब्लाउड पर कमेंट भी किया है। वहीं काफी यूजर्स ने उनके साड़ी लुक की तारीफ की है।

स्पेनिश लड़के के साथ अफेयर में ईशा
ईशा गुप्ता काफी समय से स्पेनिश लड़के मैनुअल कैंपोस गुलर के साथ रिश्ते में हैं। कुछ समय पहले जब ईशा कोरोना पॉजिटिव हुई थीं तो कैंपोस के साथ मैड्रिड में उन्होंने आइसोलेशन का अपना वक्त बिताया था।

कई फिल्मों में कर चुकीं हैं काम
ईशा गुप्ता ने अपना बॉलीवुड डेब्यू जन्नत 2 के साथ किया था। जन्नत 2 में इमरान हाशमी के अपोजिट डेब्यू करने वाली ईशा गुप्ता को बेस्ट डेब्यू का नॉमिनेशन मिला था। इसके बाद राज़-3डी और बादशाहो में भी ईशा गुप्ता नजर आईं। हालांकि वो फिल्मों में ज्यादा कामयाब नहीं रही हैं। ईशा मॉडलिंग में भी अपनी पहचान रखती हैं।
Recommended Video












Click it and Unblock the Notifications