ईशा गुप्ता ने ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में दिखाया बोल्ड अवतार, हो रही वायरल

मुंबई, 27 दिसंबर: फिल्म एक्ट्रेस ईशा गुप्ता एक बार फिर अपनी तस्वीर को लेकर चर्चा में है। ईशा गुप्ता अक्सर ही अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर अक्सर सोशल मीडिया में छाई रहती हैं। एक बार फिर उनकी तस्वीर वायरल हो रही है। ईशा गुप्ता ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी ये तस्वीर शेयर की है। ईशा इसमें काफी दिलकश नजर आ रही हैं, ऐसे में उनके फैंस को ये तस्वीर खूब पसंद आई है और ये वायरल हो गई है।

सोफे पर बैठकर दिया पोज

सोफे पर बैठकर दिया पोज

ईशा ने इंस्टाग्राम पर अपनी ये तस्वीर शेयर की है। फोटो में ईशा बोल्ड अंदाज में सोफे पर बैठी हुई हैं। ईशा ने इसमें ब्लैक शॉर्ट डीप नेक ड्रेस पहनी हुई हैं। उनके फैंस इस पोस्ट पर खूब कमेंट कर रहे हैं। हजारों यूजर्स ईशा की इस तस्वीर पर कमेंट कर चुके हैं।

सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं ईशा

सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं ईशा

ईशा गुप्ता बीते कुछ दिनों से फिल्मों में बहुत ज्यादा सक्रिय नहीं रही हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता काफी ज्यादा है। वो अक्सर ही अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर छाई रहती हैं। ईशा गुप्ता ने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर बिकिनी में अपने फोटो शेयर किए थे, जो काफी वायरल हुए थे। उनकी टॉपलेस तस्वीरें भी काफी चर्चा में रही हैं।

भद्दे कमेंट का भी करना पड़ता है सामना

भद्दे कमेंट का भी करना पड़ता है सामना

ईशा को कई बार बोल्ड तस्वीरों के लिए ट्रोल भी किया जा चुका है। उनको अक्सर ही असहज करने वाले कमेंट का सामना करना पड़ता है। तस्वीरों को लेकर ट्रोलिंग पर ईशा का कहना है कि उन्होंने इससे लड़ना सीख लिया है और उनको इस सबसे फर्क नहीं पड़ता है। वो ये भी मानती हैं कि ट्रोलिंग का आधार एक हद तक जेंडर भी है। कोई हीरो जब शर्ट उतारता है तो उसकी तारीफ होती है लेकिन इसी बात के लिए एक्ट्रेस को गालियां पड़ती हैं और ट्रोल किया जाता है।

इमरान हाशमी के साथ की थी करियर की शुरुआत

इमरान हाशमी के साथ की थी करियर की शुरुआत

ईशा गुप्ता ने अपना बॉलीवुड डेब्यू जन्नत 2 के साथ किया था। जन्नत 2 में इमरान हाशमी के अपोजिट डेब्यू करने वाली ईशा गुप्ता को बेस्ट डेब्यू का नॉमिनेशन मिला था। इसके बाद राज़-3डी और बादशाहो में भी ईशा गुप्ता नजर आईं। हालांकि इसके बाद वो फिल्मों में ज्यादा कामयाब नहीं रहीं। ईशा गुप्ता फिल्मों में कदम रखने से पहले एक सफल मॉडल रही हैं। फिल्मों में आने से पहले 2007 में ईशा गुप्ता मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीत चुकी हैं।

कास्टिंग काउच का भी किया सामना

कास्टिंग काउच का भी किया सामना

ईशा गुप्ता अपनी बेबाकी के लिए भी पहचान रखती हैं। ईशा ने हाल ही में कास्टिंग काउच पर बात करते हुए कहा था कि बॉलीवुड में फिल्मों में काम देने के बदले हीरोइन को साथ होने के लिए कहा जाना एक हकीकत है। उन्होंने खुद दो बार ऐसी स्थिति का सामना किया है। उन्होंने ये भी कहा कि बाहर से आए लोगों को इसका ज्यादा सामना करना पड़ता है और स्टाड किड इससे बच जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+