ईशा गुप्ता का खुलासा- सांवले रंग के चलते फिल्मों में हुआ भेदभाव, पूरी बॉडी पर किया जाता था मेकअप
मुंबई, 9 सितंबर: ईशा गुप्ता मॉडल और एक्ट्रेस के तौर पर अपनी एक पहचान बना चुकी हैं। वो लंबे समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री में लंबे समय से काम कर रही हैं। ईशा भले ही अपनी फिटनेस और बेहतरीन फिगर को लेकर चर्चा में बनी रहती हों लेकिन उनको अपने रंग को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में भेदभाव का सामना करना पड़ा है। उनको सांवले रंग के चलते पूरी बॉडी पर मेकअप कराना पड़ता था।

अपने लुक के चलते टाइपकास्ट होना पड़ा
बॅालीवुड हंगामा को दिए गए इंटरव्यू में ईशा गुप्ता ने अपने फिल्म इंडस्ट्री के अनुभव को साझा करते हुए बताया है कि कई बार उन्हें अपने लुक के कारण टाइपकास्ट होना पड़ा है। उन्हें ये गोरा दिखने की सलाह दी जाती थी। यहां तक कि उनकी पूरी बॅाडी का मेकअप भी किया जाता था। मेकअप आर्टिस्ट उनके डार्क रंग को छिपाने की कोशिश करते थे।

गोरा मेकअप करने को कहा जाता था
ईशा ने कहा, जब मैंने इंडस्ट्री में शुरुआत की तो कई एक्टर ऐसे थे, जिनके साथ मैंने काम नहीं किया था। वो मुझे मिलकर बोलते थे कि तू अपना मेकअप थोड़ा काला करती है। गोरा किया कर। मुझे ये सुनकर लगता था कि यह क्या है? ईशा गुप्ता ने आगे कहा कि कई मेकअप आर्टिस्ट ऐसे थे जो मुझे गोरा दिखाने की कोशिश करते थे। इसके लिए वो पूरा शरीर मेकअप करते थे।

जन्नत 2 से किया था डेब्यू
ईशा गुप्ता ने अपना बॉलीवुड डेब्यू जन्नत 2 के साथ किया था। जन्नत 2 में इमरान हाशमी के अपोज़िट डेब्यू करने वाली ईशा गुप्ता को बेस्ट डेब्यू का नॉमिनेशन मिला था। इसके बाद राज़-3डी और बादशाहो में ईशा गुप्ता नजर आईं। बता दें कि ईशा गुप्ता दिल्ली की रहने वाली हैं। उनकी बहन नेहा गुप्ता भी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं।

मॉडल के तौर पर भी बनाई पहचान
ईशा गुप्ता, फिल्मों में कदम रखने से पहले एक सफल मॉडल रही हैं। फिल्मों में आने से पहले 2007 में ईशा गुप्ता मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीत चुकी हैं। 2010 में वो किंगफिशर कैलेंडर का भी हिस्सा रहीं। 2007 में मिस इंडिया में भाग लेने के दौरान ईशा गुप्ता ने मिस इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्हें मिस इंडिया में मिस फोटोजेनिक का भी खिताब दिया गया था।
Recommended Video












Click it and Unblock the Notifications