दीपिका पादुकोण की अचानक हुई तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली, 27 सितंबर। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की तबीयत मंगलवार को अचानक से खराब हो गई, इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल अब वह ठीक महसूस कर रही है। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो अचानक उन्हें बेचैनी होने लगी, जिसके बाद आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां पर कई चेकअप हुए और उन्हें तत्काल भर्ती कर लिया गया।

deepika padukone

हालांकि, पिंकविला की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अभी अभिनेत्री की टीम ने उनके बीमार होने या फिर अस्पताल में भर्ती कराने की खबर की पुष्टि नहीं की है। फिलहाल दीपिका इस वक्त ठीक हैं और पहले से अच्छा महसूस कर रही हैं। आपको बता दें कि कुछ महीने पहले भी दीपिका को हृदय गति बढ़ने के बाद हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह तब हुआ था, जब वह वहां अभिनेता प्रभास के साथ अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही थीं। इस दौरान उन्हें करीब आधे दिन तक अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था।

काम की बात करें तो दीपिका को आखिरी बार अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य करवा के साथ 'गहराइयां' में देखा गया था। फिल्म का निर्देशन शकुन बत्रा ने किया था। इसके बाद, प्रभास के साथ उनकी अगली फिल्म नागा चैतन्य के साथ है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे। इसके अलावा दीपिका शाहरुख खान के साथ सिद्धार्थ आनंद की 'पठान' और ऋतिक रोशन के साथ 'फाइटर' का भी हिस्सा हैं।

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण का जन्म 5 जनवरी 1986 को कर्नाटक में हुआ था। उन्होंने मॉडलिंग में सफलता प्राप्त करने के बाद अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा। उन्होंने हिमेश रेशमियां के स्वतंत्र पॉप एल्बम आप का सुरूर में संगीत वीडियो के गीत 'नाम है तेरा' में अभिनय से शुरू किया। बॉलीवुड में उन्होंने शाहरूख खान की फिल्म ओम शांति ओम से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब तक वह बॉलीवुड को सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं।

ये भी पढ़ें - बॉलीवुड स्‍टार शाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से 2017 से चल रहे इस केस में मिली बड़ी राहत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+