गो एयर की एयर होस्टेस पर बरसीं चित्रांगदा सिंह, वीडियो शेयर कर कहा, इन्हें तमीज सिखाइए
मुंबई, 23 फरवरी। फिल्म अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने गो फर्स्ट एयरलाइंस में हुई असुविधा के बाद एयरलाइंस को नसीहत दी है कि वह अपनी एयर हॉस्टेस को तमीज सिखाएं। चित्रांगदा सिंह ने एक वीडियो शेयर करके कहा कि गो एयर की एयर हॉस्टेस सबसे ज्यादा असभ्य हैं। गो एयर विमान के भीतर के वीडियो को चित्रांगदा ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए चित्रांगदा सिंह ने अपने विमान के भीतर के अनुभव को लेकर नाराजगी जाहिर की है।
Recommended Video

वीडियो शेयर कर की शिकायत
चित्रांगदा सिंह ने जो वीडियो शेयर किया है उसमे देखा जा सकता है कि चित्रांगदा एयर होस्टेस को दिखा रही हैं। चित्रांगदा ने वीडियो के साथ कैप्शन शेयर करते हुए लिखा, फ्लाइट नबर 391 दिल्ली से मुंबई में अबतक की सबसे असभ्य एयर होस्टेस हैं। उन्होंने एयर होस्टेस क्रिस्टोफर, जेमी, मीनल का नाम लिखते हुए कहा कि इन सभी लोगों को कुछ तमीज सिखाइए। इन लोगों का रवैया बहुत ही खराब और अभद्र है, मैंने इस तरह का बर्ताव कभी नहीं देखा। इन लोगों के बर्ताव से मैं काफी ज्यादा निराश हूं, यह मेरा अबतक का सबसे खराब अनुभव है।

क्रू सदस्यों से नाराज चित्रांगदा
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब गो एयर को लेकर किसी सेलेब्रिटी ने शिकायत की है। इससे पहले आर्य बब्बर ने भी इसी तरह का अनुभव साझा किया था। दरअसल आर्य बब्बर ने विमान के भीतर एक चुटकुला सुनाया था जोकि फ्लाइट के भीतर के स्टाफ को पसंद नहीं आया, जिसकी वजह से पायलट ने आर्य बब्बर को बात करने के लिए बुलाया, जिसको लेकर आर्य बब्बर काफी नाराज थे।

आर्य बब्बर की हुई बहस
आर्य बब्बर का कहना था कि मैंने कोई गलत बात नहीं की, मैं अपने दोस्त के साथ बात कर रहा था और उसे एक जोक सुनाया, इसमे कुछ भी गलत नहीं है। यह आजाद देश है आप जोक तो सुना ही सकते हैं। आर्य ने पायलट से कहा कि अगर आपको कोई दिक्कत थी तो आपको मेरी सीट पर आकर मुझसे बात करनी चाहिए थी नाकि मुझे यहां बुलाना चाहिए थी। आपने यह गलत किया है, आप गलत हैं। हालांकि पायलट ने कहा कि आपने गलत बात की जिसकी वजह से आपको रोका गया।

पायलट से भिड़े
आर्य कहते हैं कि आप क्या चाहते हैं मैं विमान से नीचे उतर जाऊं तो पायलट कहते हैं मैंने ऐसा नहीं कहा। आर्य बब्बर और पायलट के बीच हुई इस कहासुनी का वीडियो आर्य ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। कॉकपिट से बाहर जाते हुए आर्य कहते हैं कि यह आजाद देश है और मैं जितने चाहे जोक सुना सकता हूं, आपके अंदर भी थोड़ा ह्यूमर होना चाहिए।

चित्रांगदा का फिल्मी करियर
बहरहाल चित्रांगदा सिंह की बात करें तो उन्हें फिल्म हजारो ख्वाहिशें ऐसी में पहली बार 2013 में बड़े पर्दे पर देखा गया था। फिल्म में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए अवॉर्ड भी दिया गया था। इसके अलावा ये साली जिंदगी, देसी ब्वॉयज, इनकार, आई मी और मैं, बाजार जैसी फिल्मों में भी चित्रांगदा नजर आ चुकी हैं। अभिषेक बच्चन के साथ बॉब विश्वास में भी चित्रांगदा सिंह ने अभिनय किया था, जोकि दिसंबर 2021 में रिलीज हुई थी। चित्रांगता पवन कल्याण के साथ थ्रिलर फिल्म गैसलाइट में नजर आएंगी, फिल्म में सारा अली खान और विक्रांत मेस्सी भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications