'23 साल का प्रोड्यूसर 48 साल की एक्ट्रेस से बनाना चाहता था शारीरिक संबंध', खुलासे से इंडस्ट्री में हड़कंप
नई दिल्ली: बॉलीवुड हो या साउथ की फिल्म इंडस्ट्री, आए दिन कास्टिंग काउच का मुद्दा उठता रहता है। हाल ही में एक्ट्रेस शिव्या पठानिया ने एक प्रोड्यूसर का काला चिट्ठा दुनिया के सामने रखा था। वो मामला अभी शांति भी नहीं हुआ था कि अब साउथ की एक्ट्रेस चारमिला (Charmila) ने कास्टिंग काउच से जुड़ा अपना एक्सपीरियंस फैन्स के साथ शेयर किया। जिसको जानकर इंडस्ट्री के लोगों के भी होश उड़ गए।

कालीकट में हुई शूटिंग
Indiaglitz को दिए इंटरव्यू में चारमिला ने बताया कि वो भी कास्टिंग काउच का शिकार होने वाली थीं। हाल ही में उन्होंने एक मलयालम फिल्म की, जिसकी शूटिंग कालीकट में हुई। उनकी उम्र अभी 48 साल है, इस वजह से उनको मां का रोल मिला। वो इसके लिए काफी एक्साइटेड थीं। इस फिल्म के सारे प्रोड्यूसर्स यंग थे, जिनकी उम्र 23 साल के आसपास रही होगी। खास बात तो ये कि वो सभी उन्हें चेची (बड़ी बहन) कहते थे।

50 हजार का दिया ऑफर
एक्ट्रेस ने बताया कि वो काफी खुश थीं। उनका काम भी सही चल रहा था, लेकिन तीन दिन बाद प्रोड्यूसर ने उनकी असिस्टेंट को बुलाया। इसके बाद उनसे सेक्सुअल फेवर मांगा गया। इसके बदले उनको 50 हजार का ऑफर दिया गया। कुछ वक्त बाद उन्होंने हद पार कर दी। प्रोड्यूसर्स ने उनसे कहा कि वो उनमें से एक को सेक्स के लिए चुनें। इस बात को सुनकर चारमिला के होश उड़ गए।

एक्ट्रेस ने उठाया ये बड़ा कदम
चारमिला को ये बात पसंद नहीं आई। उन्होंने कहा वो सभी उनके बेटे से थोड़े ही बड़े हैं। ऐसे में वो उनको मां की तरह समझें। इसके बाद चारमिला चेन्नई वापस लौट आईं। उन्होंने कहा कि मैं सभी सिंगल मदर्स जो एक्ट्रेस हैं, उन्हें इस तरह के युवाओं से बचने की सलाह देती हूं।

दो शादियां टूटीं
वहीं बात करें चारमिला के निजी जीवन की तो वो साउथ की काफी फेमस एक्ट्रेस हैं। उन्होंने बचपन से ही एक्टिंग शुरू कर दी थी। उनकी पहली फिल्म लीड हीरोइन के रूप में 1991 में आई थी। उन्होंने मलयालम एक्टर किशोर सत्या से शादी भी की, लेकिन चार साल में उनका तलाक हो गया। उनकी दूसरी शादी भी ज्यादा दिन नहीं चली, जिस वजह से वो अपने बेटे के साथ रहती हैं।

शिव्या पठानिया के साथ क्या हुआ?
हाल ही में शिव्या पठानिया ने भी कास्टिंग काउज का एक किस्सा शेयर किया था। उन्होंने कहा कि ऑडिशन के लिए एक प्रोड्यूसर ने उन्हें एक छोटे से कमरे में बुलाया। उसके लैपटॉप पर हनुमान चालीसा चल रही थी, उसने उनसे सेक्सुअल फेवर मांगा। हालांकि वो वहां से तुरंत चली गईं और अपने दोस्तों को ये किस्सा बताया।












Click it and Unblock the Notifications