'कभी हार नहीं मानते', पर्थ में शानदार ओपनिंग पर Athiya Shetty ने लुटाया KL Rahul पर प्यार

Athiya Shetty Praises KL Rahul Perth Performance: एक्ट्रेस आथिया शेट्टी अपने पति और क्रिकेटर केएल राहुल का लगातार सपोर्ट करती रही हैं। अब उन्होंने अपने पति की जमकर तारीफ की है।आथिया ने एक स्पेशल पोस्ट भी किया। मालूम हो कि केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के लिए पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच में भारत के लिए शानदार ओपनिंग की थी।

उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पर्थ के क्रिकेट ग्राउंड से राहुल की एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'वह जो कभी हार नहीं मानता, कभी पीछे नहीं हटता।'

Athiya Shetty

केएल राहुल ने 176 गेंदों पर 77 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें पांच चौके भी शामिल थे। राहुल ने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के शुरुआती टेस्ट में पहले विकेट के लिए 201 रनों की रिकॉर्ड-तोड़ साझेदारी की।

देखिए आथिया शेट्टी ने क्या पोस्ट किया, खूब लुटाया प्यार

Athiya Shetty Post

कपल ने शेयर की थी गुड न्यूज

इस बीच हाल ही में क्रिकेटर केएल राहुल और अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने प्रेगनेंसी का अनाउंसमेंट किया है। कपल ने अपने-अपने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस और दोस्तों से गुड न्यूज शेयर की थी। उन्होंने एक नोट छोड़ा, जिसमें लिखा था, "हमारा सुंदर आशीर्वाद जल्द ही आ रहा है। 2025 (बच्चे के पैर इमोजी के साथ)।"इस खूबसूरत नोट में बुरी नजर का क्लिप आर्ट भी था।

23 जनवरी, 2023 को हुई थी शादी

बता दें कि केएल राहुल और अथिया ने 23 जनवरी, 2023 को खंडाला में सुनील शेट्टी के फार्महाउस में शादी की थी। दोनों ने लंबी डेटिंग के बाद शादी करने का फैसला किया, जिसमें बॉलीवुड और खेल जगल की कई हस्तियों ने शिरकत की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+