Video: 'प्रेग्नेंट हो, इसलिए बेबी बंप छुपा रही हो', ऐश्वर्या राय की लूज ड्रेस देखकर बोले यूजर्स

मुंबई, 24 सितंबर: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस और बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन' को लेकर खासी चर्चाओं में हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर सामने आया था, जिसको काफी प्यार मिला है। ऐसे में ऐश्वर्या फिल्म के प्रमोशन में काफी बिजी हैं, जिसके चलते उनको मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। ऐश हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं, लेकिन उनके लूज आउटफिट को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रेग्नेंसी का शक जाहिर किया।

मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं ऐश्वर्या राय

मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं ऐश्वर्या राय

फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन' 30 सितंबर को रिलीज होग। ऐसे में फिल्म की कास्ट प्रमोशन में बिजी चल रही है, जिसके चलते ऐश्वर्या राय भी हैदराबाद में फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में हिस्सा पहुंची, जिससे पहले एक्ट्रेस मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। ऐश को देखने के बाद फैंस उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर कमेंट बॉक्स में काफी कुछ कह रहे हैं।

लूज आउटफिट में दिखीं एक्ट्रेस

लूज आउटफिट में दिखीं एक्ट्रेस

दरअसल, ऐश्वर्या राय को व्हाइट कलर के लूज आउटफिट में एयरपोर्ट पर देखा गया था। इस लुक में ऐश काफी ब्यूटीफुल दिखाईं दे रही थीं, लेकिन यही ड्रेस यूजर्स के मन में कई सवाल पैदा कर रही है। कुछ यूजर्स ने कहा कि एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनने वाली हैं।

'बेबी बंप छुपाने की कोशिश'

'बेबी बंप छुपाने की कोशिश'

एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर के लॉन्ग जैकट के साथ ब्लैक कलर की लेगिंग पहनी हुई थी। साथ ही एक बड़ा बैग अपने हाथ में कैरी किया हुआ था। ऐश को देखने के बाद कुछ यूजर्स ने दावा किया कि वो ऐसी लूज ड्रेस पहनकर अपनी प्रेगनेंसी और बेबी बंप छुपाने की कोशिश कर रही हैं।

फैंस का दावा- प्रेग्नेंट हैं ऐश्वर्या राय

फैंस का दावा- प्रेग्नेंट हैं ऐश्वर्या राय

एक्ट्रेस की वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भियानी के इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि ऐश गेट से बाहर आ रही हैं और पैपराजी को बिना पोज दिए सीधे अपनी कार में बैठ जाती हैं। इस वीडियो पर सैकड़ों यूजर्स में से ज्यादातर ने दावा किया है कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं।

फैंस बोले- गुड न्यूज आने वाली है

फैंस बोले- गुड न्यूज आने वाली है

वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, "प्रेग्नेंट लग रही हो.. गुड न्यूज आने वाली है।" एक यूजर ने कहा कि एक्ट्रेस अब मोटी हो गई हैं। ऐसे ही एक और यूजर ने कमेंट किया कि मुझे लग रहा है कि प्रेग्नेंट है। एक अन्य यूजर ने लिखा प्रेग्नेंट, दूसरा बच्चा जल्द ही आ रहा है। वहीं एक और यूजर ने लिखा,'बच्चन फैमिली में दूसरा बच्चा आने वाला है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+