जानिए कौन है बॉलीवुड का सबसे महंगा एक्टर? सलमान, शाहरुख और अक्षय समेत इन कलाकारों की क्या है फीस

मुंबई, जनवरी 19। बॉलीवुड इंडस्ट्री को दुनिया की सबसे महंगी फिल्म इंडस्ट्री माना जाता है और इसकी वजह है अभिनेताओं की फीस और उनकी फिल्मों का बजट, जी हां। सलमान, शाहरूख, अक्षय से लेकर रणवीर कपूर तक अभिनेताओं की फीस इतनी ज्यादा है कि कभी-कभी फिल्म के बजट से ज्यादा इन अभिनेताओं की फीस लगती है। आइए हम आपको बॉलीवुड के चर्चित कलाकारों के बारे में बताते हैं, जो एक फिल्म की कितनी फीस लेते हैं। ऐसे में हमें ये भी पता चल पाएगा कि बॉलीवुड का सबसे महंगा एक्टर कौन है।

Recommended Video

    Bollywood Most Expensive Divorces: इन हस्तियों को करना पड़ा भारी भुगतान | वनइंडिया हिंदी
    अक्षय कुमार

    अक्षय कुमार

    बॉलीवुड के सबसे महंगे कलाकारों में अक्षय कुमार का नाम सबसे पहले आता है। अक्षय की हाल में रिलीज होने वाली फिल्म सिंड्रेला के लिए उन्होंने 135 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। बड़े मियां और छोटे मियां के लिए भी उन्होंने यही फीस चार्ज की है। हालांकि, कुछ अपेक्षाकृत छोटी फिल्मों और होम प्रोडक्शंस के लिए अक्षय ने एक हाइब्रिड मॉडल अपनाया है यानी अभिनय शुल्क के रूप में न्यूनतम राशि चार्ज करना और फिर मुनाफे में 40 से 50 प्रतिशत हिस्से के अनुपात में प्रॉफिट शेयरिंग एग्रीमेंट करना।

    सलमान खान

    सलमान खान

    बॉलीवुड में भाईजान से फेमस सलमान खान इंडस्ट्री के सबसे महंगे कलाकारों में शुमार हैं। 2016 में सलमान खान ने फिल्म सुल्तान के लिए 100 करोड़ रुपए की फीस ली थी। एक साल बाद ही 2017 में टाइगर जिंदा है के लिए सलमान की फीस बढ़कर 130 करोड़ रुपए हो गई। इसी के साथ सलमान सबसे महंगे एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो गए। ये दोनों फिल्में यश राज फिल्म प्रोडक्शन की थी। सलमान ने कुल बेनिफिट का 60 से 70 फीसदी हिस्सा प्राप्त कर एक प्रोफिट शेयरिंग कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। फिल्म भारत के लिए सलमान को 120 करोड़ रुपए मिले, जिसमें 80 करोड़ सैटेलाइट और 40 करोड़ रुपए डिजिटल प्लेटफॉर्म से कमाए। कुल मिलाकर सलमान खान तीन कॉन्ट्रैक्ट के साथ काम करते हैं। YRF के लिए प्रॉफिट शेयरिंग, सेटेलाइट+डिजिटल रेवेन्यू के साथ-साथ होम प्रोडक्शन के लिए लाभ में हिस्सेदारी।

    शाहरुख खान और आमिर खान

    शाहरुख खान और आमिर खान

    बॉलीवुड इंडस्ट्री के अन्य दो खान शाहरूख और आमिर दोनों इंडस्ट्री के ऐसे अभिनेता हैं, जो फिल्म के प्रॉफिट पर अपनी फीस लेते हैं। इन दोनों ने लंबे समय से एक्टिंग फीस लेना छोड़ दिया है। दोनों खानों ने पिछले दशक की शुरुआत से ही प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल को अपनाया है। शाहरुख के कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक, किसी भी फिल्म के प्रॉफिट पर उनका शेयर 60 फीसदी का होता है। वहीं आमिर खान 75 फीसदी शेयर लेते हैं।

    ऋतिक रोशन

    ऋतिक रोशन

    बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर्स में से एक ऋतिक रोशन का फंडा भी ऐसा है कि वो फिल्म के प्रॉफिट में शेयर लेते हैं। हालांकि ऋतिक ने कुछ फिल्मों में फीस भी ली है और एक हाइब्रिड मॉडल का ऑप्शन चुना है। ऋतिक ने अपनी पिछली दो फिल्मों- सुपर 30 और वॉर के लिए 50 से 55 प्रतिशत प्रॉफिट मॉडल को अपनाया है।

    अन्य कलाकारों की फीस

    अन्य कलाकारों की फीस

    - रणवीर सिंह एक फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।

    - वरुण धवन प्रॉफिट शेयरिंग पर काम करते हैं।

    - जॉन अब्राहम ने अपनी एक्टिंग फीस को करीब 3 गुना बढ़ाया है। सत्यमेव जयते में 7 करोड़ रुपए लेने वाले जॉन ने उसके सीक्वल के लिए 21 करोड़ रुपए की फीस रखी है।

    - वहीं शाहिद कपूर ने जर्सी के लिए 31 करोड़ रुपए चार्ज किए।

    - टाइगर श्रॉफ भी 25 से 30 करोड़ रुपये एक्टिंग फीस लेते हैं।

    ये भी पढ़ें: शादी के बाद सामने आया कैटरीना कैफ का 'काला' सच, जब बंद कमरे में इस एक्टर को Kiss करते बिग बी ने पकड़ा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+