कपिल शर्मा शो में काम कर चुके एक्टर ने फेसबुक लाइव के दौरान पिया जहर, अस्पताल में भर्ती
कई टीवी शो में काम कर चुके एक्टर तीर्थानंद राव ने फेसबुक लाइव के दौरान खुद की जान देने की कोशिश की है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जूनियर एक्टर और कॉमेडियन तीर्थानंद राव ने सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो के दौरान जान देने की धमकी दी है। जूनियर नाना पाटेकर के नाम से लोकप्रिय तीर्थानंद ने सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीमिंग के कीटनाशक पी लिया।
जब सोशल मीडिया पर राव लाइव कर रहे थे तो उन्होंने बताया कि एक महिला उनकी इस हालत के लिए जिम्मेदार है, अगर उन्हें कुछ भी होता है तो मुझे न्याय मिलना चाहिए। राव का कहना है कि महिला की दो बेटियां हैं और वह उसके साथ लिव इन में थे।

लाइव सेशन के दौरान राव भावुक हो गए, उन्होंने कहा कि महिला मुझे भावुक रूप से ब्लैकमेल कर रही है, महिला ने मुझसे बहुत पैसे भी वसूले हैं। राव ने कहा कि मुझपर 3-4 लाख रुपए का महिला पर कर्ज है। मैं उसे अक्टूबर माह से जानता हूं। उसने मेरे खिलाफ भयंदर में शिकायत की है, मुझे नहीं पता किस वजह से। लेकिव वो मुझे फोन करती है और मिलने के लिए भी बुलाती है।
अपने साथ ही घटना का जिक्र करते हुए राव लाइव सेशन के दौरान कीटनाशक की बोतल लाते हैं और उसे गिलास में डालकर पीने लगते हैं। वह इसे पीकर जान देने की कोशिश करते हैं, वीडियो में वह कहते हैं कि अगर मुझे कुछ भी होता है तो इसके लिए यह महिला जिम्मेदार होगी।
रिपोर्ट के अनुसार इस वीडियो को देखने के बाद राव के कुछ दोस्तो ने पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद राव को अस्पताल ले जाया गया। गौर करने वाली बात है कि तीर्थानंद वागले की दुनिया के कुछ एपिसोड में भी काम कर चुके हैं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications