Video: एक्टर वीर दास की मुश्किलें बढ़ीं, 'राष्ट्र विरोधी भाषा' को लेकर दिल्ली में शिकायत दर्ज

नई दिल्ली, 17 नवंबर। बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन वीर दास के खिलाफ दिल्ली के तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में एक वायरल वीडियो के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई है। वीर दास पर आरोप है कि अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कथित रूप से राष्ट्र विरोधी भाषा का इस्तेमाल किया। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद वीर दास ने सफाई देते हुए कहा कि उनका इरादा देश का अपमान करने का नहीं था बल्कि उनका इरादा यह याद दिलाने रहा है कि देश अपने तमाम मुद्दों के बाद भी 'महान' है।

Recommended Video

    Vir Das की बढ़ीं मुश्किलें , एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज, जानें पूरा मामला | वनइंडिया हिंदी
    वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

    वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

    एक्टर वीर दास को इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर 'आई कम फ्रॉम टू इंडियाज' टाइटल से एक वीडियो अपलोड किया जिसमें वह वॉशिंगटन डीसी के जॉन एफ कैनेडी सेंटर परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं। इसी की एक छोटा सा क्लिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह कहते दिख रहे हैं, 'मैं एक ऐसे भारत से आता हूं, जहां दिन मे स्त्री की पूजा होती है और रात में उनके साथ दुष्कर्म होता है।'

    लोगों को पसंद नहीं आई वीर दास की बात

    लोगों को पसंद नहीं आई वीर दास की बात

    वीर दास की ये बाद लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आई और उनका विरोध शुरू हो गया। उनका वीडियो देख लोग उन्हें खूब कोस रहे हैं, वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने तो उन्हें आतंकवादी तक कह दिया। वीडियो का क्लिप शेयर करते हुए बीजेपी कार्यकर्ता प्रीति गांधी ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया। जबकि कई लोग वीर दास के वीडियो को घिनौना और बकवास बता रहे हैं। हालांकि एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक अन्य वीडियो पोस्ट कर सफाई भी दी है।

    एक्टर वीर दास ने दी सफाई

    एक्टर वीर दास ने दी सफाई

    एक्टर-कॉमेडियन वीर दार ने कहा कि उनका इरादा अपने देश को नीचा दिखाने या उसका अपमान करने का नहीं था। वह याद दिलाना चाहते थे कि तमाम मुश्किलों के बाद भी उनका देश 'महान' है। वीर दास ने कहा, 'एक ही विषय के बारे में दो अलग विचार रखने वाले लोगों के बारे में वीडियो में बात हो रही है और ये किसी तरह का कोई रहस्य नहीं है जिसे लोग जानते नहीं है।'

    यह भी पढ़ें: यू-ट्यूबर बनकर लाखों-करोड़ों कमा रहे युवा, बुजुर्ग व बच्चे, आप भी कम समय में कर सकते हैं मोटी कमाई, जानें कैसे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+