एक्टर सोनू सूद का वॉट्सऐप अकाउंट फिर से एक्टिव हुआ, 61 घंटे बाद हजारों लोगों के आए मैसेज
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद का वॉट्सऐप अकाउंट फिर से एक्टिव हो गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ही इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर दी है। उन्होंने बताया कि उनका वॉट्सऐप अकाउंट बंद था, जो अब चालू हो गया है। उन्होंने कहा कि 61 घंटे बाद अकाउंट शुरू होने के बाद उनके पास 9483 मैसेज आ चुके हैं।
इससे पहले सोनू सोन ने वॉट्सऐप अकाउंट ब्लॉक की जानकारी ट्विटर और इंस्टाग्राम पर ट्वीट और स्टोरी शेयर करके दी थी। उन्होंने वॉट्सऐप कंपनी को 2 बार टैग कर लिखा था कि सैकड़ों जरूरतमंद मदद के लिए उनके पास मैसेज कर रहे होंगे, इसलिए सर्विस जल्द से जल्द से चालू की जाए।

सोनू ने वॉट्सऐप बंद होने को लेकर पहला पोस्ट 26 अप्रैल को किया था। उन्होंने X पर पोस्ट लिख कर कहा- मेरा वॉट्सऐप नंबर काम नहीं कर रहा है। मुझे कई बार इस समस्या का सामना करना पड़ा है। मुझे लगता है कि आप लोगों के लिए अपनी सेवाओं को अपग्रेड करने का समय आ गया है।
अपनी इस पोस्ट के बाद सोनू ने शनिवार को फिर से एक इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा कि अभी भी उनका अकाउंट काम नहीं कर रहा है। उन्होंने अपने फॉलोअरों से कहा कि 36 घंटे से ज्यादा हो गए। अगर कोई समस्या हो तो सीधे अकाउंट पर मैसेज करें। सैकड़ों जरूरतमंद लोग मदद के लिए पहुंचने की कोशिश कर रहे होंगे।
सोनू सूद 2020 के लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों की मदद करने में काफी आगे थे। इस दौरान अभिनेता ने उन प्रवासी श्रमिकों के लिए बस परिवहन की व्यवस्था की थी जो कोरोनो वायरस महामारी के समय अपने घर लौटना चाहते थे।
सोनू सूद फिलहाल अपनी आगामी एक्शन-थ्रिलर 'फतेह' के लिए तैयार हैं। यह उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म है और इसमें जैकलीन फर्नांडीज लीड रोल में नजर आने वाली हैं। 'फतेह' साइबर क्राइम की भयावहता पर आधारित फिल्म है।












Click it and Unblock the Notifications