दीपिका के साथ किसिंग सीन पर बोले सिद्धांत, बताया क्या था पापा का रिएक्शन

मुंबई, 5 फरवरी: एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी इन दिनों अपनी नई फिल्म गहराईयां को लेकर चर्चा में हैं। जिसमें उन्होंने मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ काम किया है। फिल्म रिलीज से पहले ही सिद्धांत और दीपिका के अतंरग सीन को लेकर चर्चा में आ है। सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिल्म की स्टोरी, दीपिका के साथ किसिंग सीन और दूसरे पहलुओं पर बात की है।

दीपिका के साथ फिल्म करना कमाल का अनुभव

दीपिका के साथ फिल्म करना कमाल का अनुभव

सिद्धांत ने एक एंटरटेनमेंट साइट से गहराईयां को लेकर कहा, मैं बेहद उत्साह में था। मुझे लगा कि मैं दीपिता से रोमांस करने जा रहा हूं। वो एक्ट्रेस जिसने शाहरुख खान, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर के साथ काम किया है। मैंने फिल्म में काफी दिल से काम किया है। किसिंग सीन को लेकर उन्होंने कहा कि यह एक रोमांटिक फिल्म है और मैं नहीं चाहता था कि लोग कहें कि इससे हो नहीं पाया। सिद्धांत ने स्वीकार किया कि वह थोड़े डरे हुए थे। जब उनको पता चला कि इन सीन में सहज महसूस कराने के लिए इंटीमेसी डायरेक्टर बुलाया या है, तो उनको कुछ राहत मिली।

फिल्म को लेकर परिवार के रिएक्शन पर भी बोले

फिल्म को लेकर परिवार के रिएक्शन पर भी बोले

सिद्धांत सेस जब पूछा गया कि उनके माता-पिता ने फिल्म पर क्या प्रतिक्रिया दी तो उन्होंने कहा, मैं उनके साथ नहीं बैठा। मैं उनसे दूर एक कोने में बैठा था। फिल्म देखने के बाद मैं अपनी कार में घर लौट आया। मैंने उनके साथ कार में नहीं बैठा। घर जाने पर भी मैं दौड़कर अपने कमरे में गया और सोने चला गया। पापा खुद ही कमरे में आए और फिल्म के बारे में बात की। उन्होंने मेरे काम की तारीफ करते हुए रहा कि कहा कि ये फिल्म समाज का दर्पण है।

फिल्म में दीपिका-सिद्धांत के कई अतंरंग सीन

फिल्म में दीपिका-सिद्धांत के कई अतंरंग सीन

गहराइयां का ट्रेलर बीते महीने रिलीज किया गया था। ट्रेलर में दीपिका और सिद्धांत के बीच कई किसिंग और इंटीमेट सीन्स की झलक दिखाई गई हैं। फिल्म के ये शूट इंटीमेसी डायरेक्टर डार गाई की मदद से शूट किए गए हैं। इन सीन को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है।

अगले हफ्ते होगी रिलीज फिल्म

अगले हफ्ते होगी रिलीज फिल्म

शकुन बत्रा के निर्देशित में बनी फिल्म 'गहराइयां' प्राइम वीडियो पर 11 फरवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी पहली बार एक साथ काम कर रहे है। इन दोनों के अलावा अनन्या पांडे और धैर्य करवा भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+