'...होली मनाने दिल्ली आए थे, रात को हुई थी बेचैनी', एक्टर सतीश कौशिक की मौत पर डीसीपी
बॉलीवुड एक्टर- निर्देशक सतीश कौशिक की मौत को लेकर दिल्ली पुलिस ने बताया कि 8 मार्च की रात में खाना खाने के बाद उन्हें अचानक बेचैनी महसूस हुई।

अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक (Satish Kaushik) कल रात दिल्ली के बिजवासन में एक फार्महाउस में थे। दिल्ली साउथ- वेस्ट डीसीपी ने कहा है कि रात के करीब 12 बजे उनकी अचानक तबीयत खराब हुई थी। वहीं पुलिस सूत्रों ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हुई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
दिल्ली दक्षिण पश्चिम पुलिस के सूत्रों के मुताबिक 66 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेता- निर्देशक सतीश कौशिक की मौत को लेकर फिलहाल जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं निकला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आगे की जांच जारी है। जिसके बाद मौत का सटीक कारण पता चल पाएगा।
डीसीपी साउथ- वेस्ट दिल्ली के एक बयान के मुताबिक सतीश कौशिक 8 मार्च को होली मनाने दिल्ली आए थे। रात करीब 12 बजे खाने के बाद उन्हें बेचैनी महसूस हुई। उनके प्रबंधक उन्हें गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शव का पोस्टमार्टम हो चुका है। फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार है।
दरअसल, सतीश कौशिक कल यहां अपने दोस्तों के साथ होली मनाने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। 8 मार्च की रात उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें गुरुग्राम के एक अस्पताल में ले जाया गया। इससे ठीक एक दिन पहले वे जावेद अख्तर-शबाना आजमी के मुंबई स्थित घर पर होली पार्टी में शामिल हुए थे।
उनकी मौत को लेकर दिल्ली पुलिस जांच कर रही है। सतीश कौशिक दिन में वह कहां थे वे बिजवासन के फार्महाउस किसलिए गए थे, उनके अचानक अस्वस्थ होने के पीछे क्या कारण हो सकता है? इन सभी सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। जबकि सतीश कौशिक के मैनेजर संतोष राय ने एएनआई को बताया, "वह रात 10.30 बजे सो गए। लगभग 12.10 बजे उन्होंने सांस फूलने की शिकायत को लेकर मुझे फोन किया।"
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications