एक्टर सरथ बाबू की हालत नाजुक, पूरे शरीर में फैल चुका है 'सेप्‍स‍िस', जानें उनका हेल्थ अपडेट

Sarath Babu Health Update: सेप्‍स‍िस बीमारी के चलते साउथ के फेमस एक्टर सरथ बाबू की किडनी, लिवर और फेफड़ों ने सही तरीके से काम करना बंद कर दिया है।

sarath babu

Sarath Babu Health Update: साउथ फिल्मों के फेमस एक्‍टर सरथ बाबू की तबीयत एकदम ठीक नहीं चल रही है। सरथ बाबू हैदराबाद के एआईजी अस्‍पताल में भर्ती हैं। वह फिलहाल वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। डॉक्‍टर्स के अनुसार उनकी हालत काफी गंभीर है। खबर है कि 71 वर्षीय एक्टर सरथ बाबू के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। डॉक्टरों के अनुसार मल्‍टी-ऑर्गन डैमेज के चलते उनकी हालत हर रोज खराब होती जा रही है। आपको बता दें कि सरथ बाबू सेप्सिस नामक बीमारी से पीड़‍ित हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्‍हें गत 20 अप्रैल 2023 को बंगलुरु से हैदराबाद शिफ्ट किया गया था। वहीं गत 23 अप्रैल को उनकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई थी और उसके बाद से उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर डाल दिया गया है।

वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं सरथ बाबू
आपको बता दें कि सेप्‍स‍िस बीमारी के चलते साउथ के फेमस एक्टर सरथ बाबू की किडनी, लिवर और फेफड़ों ने सही तरीके से काम करना बंद कर दिया है। सेप्‍स‍िस एक गंभीर बीमारी है, जिसकी वजह से मल्‍टीपल ऑर्गन फेलियर का खतरा बन जाता है। यह एक जानलेवा बीमारी है। बीते कुछ हफ्तों में सरथ बाबू को उनकी बीमारी के चलते बार-बार अस्‍पताल में भर्ती करना पड़ा है। फिलहाल उनके फैंस उनके स्‍वास्‍थ्‍य के लिए दुआ कर रहे हैं। सरथ बाबू के परिवार के लोगों से लेकर उनके इंडस्ट्री के दोस्त तक उनके जल्द ठीक होने के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।

क्या होता है सेप्सिस
सेप्सिस एक प्रकार का संक्रमण है जो शरीर के एक छोटे से हिस्से से शुरू होता है और बाद में धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैलने लगता है। एक एक जानलेवा बीमारी है। इसका असर शरीर के कई अंगों पर पड़ता है। सेप्सिस तब होता है जब शरीर पहले से किसी संक्रमण का श‍िकार हो चुका हो। सेप्‍स‍िस के कारण पूरे शरीर में एक चेन रिएक्शन शुरू हो जाता है। वहीं जिस संक्रमण के कारण सेप्सिस होता है, वह बड़ी तेजी से पूरे शरीर में फैलने लगता है और फेफड़े, किडनी, स्किन और लिवर को सबसे पहले अपनी चपेट में ले लेता है।

सरथ बाबू का फिल्मी करियर
आपको बता दें कि सरथ बाबू का पूरा नाम सत्‍यम बाबू दीक्षितुलु है। वह पिछले कई सालों से साउथ सिनेमा में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 230 से अध‍िक फिल्‍मों में काम किया है। सरथ बाबू तमिल, तेलुगू, कन्‍नड़, हिंदी और मलयालम फिल्‍मों में काम कर चुके हैं। वह 9 नंदी अवॉर्ड भी जीत चुके हैं। सरथ बाबू ने साल 1973 में तेलुगू फिल्‍म 'राम राज्‍यम' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फिलहाल लोग उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+