'हम कहते थे कि इतना इमोशनल मत हुआ कीजिए, लेकिन...', मिथिलेश के निधन पर छलका 'मनमोहन' का दर्द

मिथिलेश चतुर्वेदी को लेकर अभिनेता रोहिताश गौड़ ने कुछ अहम बातों का खुलासा किया है।

मुंबई, 4 अगस्त: फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री से बुधवार को एक बुरी खबर उस वक्त आई, जब जाने-माने अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन हो गया। हाल ही में फिल्म गुलाबो-सिताबो में अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना के साथ नजर आए मिथिलेश चुतर्वेदी दिल की बीमारी से जूझ रहे थे और हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मिथिलेश चतुर्वेदी के निधन पर टीवी सीरियल 'भाबी जी घर पर हैं' में मनमोहन तिवारी का किरदार निभाने वाले अभिनेता रोहिताश गौड़ ने अब उन्हें लेकर कुछ अहम बातों का खुलासा किया है।

'मिथिलेश को बहुत पहले से नहीं जानता था लेकिन'

'मिथिलेश को बहुत पहले से नहीं जानता था लेकिन'

आपको बता दें कि मिथिलेश चतुर्वेदी टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' में भी कई किरदारों में नजर आए थे। ईटाइम्स की खबर के मुताबिक, रोहिताश गौड़ ने बताया, 'मैं मिथिलेश को बहुत पहले से नहीं जानता था लेकिन भाभी जी घर पर हैं के सेट पर हमारी मुलाकात हुई और साथ काम करते हुए हम दोनों एक दूसरे को बहुत अच्छी तरह से जानने लगे। उनके साथ काम करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा। वो काफी अच्छे इंसान थे।'

'वो दिल से सोचते थे, दिमाग से नहीं'

'वो दिल से सोचते थे, दिमाग से नहीं'

रोहिताश गौड़ ने आगे बताया, 'मिथिलेश एक छोटे से शहर से मुंबई आए थे और इस बात को इंडस्ट्री का हर शख्स कह सकता है कि कभी भी वो अपनी जड़ों को नहीं भूले। वो इस उम्र में भी एक ऐसे इंसान थे जो छोटी छोटी बातों पर भावुक हो जाते थे। वो हमेशा अपने दिल की सुनते थे। वो दिल से सोचते थे, दिमाग से नहीं...और यही उनकी जीवन की सबसे प्यारी बात थी।'

'हम कहते थे कि हर बात को गंभीरत से लिया कीजिए'

'हम कहते थे कि हर बात को गंभीरत से लिया कीजिए'

मिथिलेश चतुर्वेदी को याद करते हुए रोहिताश गौड़ ने कहा, 'अक्सर सेट पर हम लोग उनसे कहते थे कि इतना इमोशनल मत हुआ कीजिए और ना ही हर बात को गंभीरत से लिया कीजिए। लेकिन...मुझे इस बात की खुशी है कि शो में हम दोनों ने एक साथ काम किया।' आपको बता दें कि पिछले 15 दिनों के दौरान टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से ये तीसरी बुरी खबर है। हाल ही में अभिनेता दीपेश भान और रसिक दवे के जाने से इंडस्ट्री का बड़ा झटका लगा था।

दामाद आशीष चतुर्वेदी ने लिखी फेसबुक पोस्ट

दामाद आशीष चतुर्वेदी ने लिखी फेसबुक पोस्ट

मिथिलेश चतुर्वेदी के निधन की जानकारी उनके दामाद आशीष चतुर्वेदी ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट के जरिए दी थी। आशीष चतुर्वेदी ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'आप दुनिया के सबसे अच्छे पिता थे, आपने मुझे दामाद नहीं बल्कि एक बेटे की तरह अपना प्रेम दिया, भगवान आपकी आत्मा को शांति प्रदान करे।' इस खबर को सुनने के बाद फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर उनके निधन पर शोक प्रकट किया।

इन फिल्मों में किया था मिथिलेश ने काम

इन फिल्मों में किया था मिथिलेश ने काम

कई दशकों तक फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े रहे मिथिलेश चतुर्वेदी ने माई फ्रेंड पिंटो, रोड, हल्ला बोल, क्रेजी-4, बंटी और बबली, कृष-3, फिजा, ताल, अशोका, सत्या, फटा पोस्टर निकला हीरो, अजब प्रेम की गजब कहानी, गांधी माई फादर, मोहल्ला अस्सी, कृष, रेडी, गदर एक प्रेम कथा, कोई मिल गया और गुलाबो सिताबो जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया था। फिल्मों और टेलीविजन के अलावा मिथिलेश चतुर्वेदी थियेटर की दुनिया से भी जुड़े थे।

दीपेश के निधन से लगा था इंडस्ट्री को झटका

दीपेश के निधन से लगा था इंडस्ट्री को झटका

गौरतलब है कि टीवी इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका उस वक्त लगा, जब बीते 22 जुलाई को शो 'भाबी जी घर पर हैं' में मलखान के किरदार से सुर्खियां बटोरने वाले अभिनेता दीपेश भान का निधन हो गया। दीपेश भान को उस वक्त ब्रेन हेमरेज हुआ, जब वो अपनी सोसाइटी में क्रिकेट खेल रहे थे। उनके परिजन और दोस्त उन्हें हॉस्पिटल भी लेकर गए, लेकिन दीपेश भान को बचाया नहीं जा सका।

दीपेश के बाद रसिक दवे ने कहा दुनिया को अलविदा

दीपेश के बाद रसिक दवे ने कहा दुनिया को अलविदा

टीवी इंडस्ट्री अभी दीपेश भान के निधन से उबरी भी नहीं थी कि जाने-माने अभिनेता रसिक दवे बीते 29 जुलाई को इस दुनिया को अलविदा कह गए। रसिक किडनी की समस्या से जूझ रहे थे और पिछले करीब 2 साल से डाइलिसिस पर थे। पौराणिक सीरियल महाभारत में नंद का किरदार निभाने वाले रसिक दवे की पत्नी केतकी दवे भी एक्टिंग की दुनिया से जुड़ी हैं और मशहूर शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी का हिस्सा रह चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+