'डूब के मरज्या वा छोरी', Randeep Hooda के 'JAAT' कैप्शन ने मचाया बवाल, ट्रोलर्स ने ली जमकर क्लास!
Randeep Hooda JAAT Caption: रणदीप हुड्डा अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ देसी अंदाज और बेबाक बयानों के लिए भी मशहूर हैं। लेकिन इस बार उनके एक कैप्शन ने उन्हें ट्रोलिंग के कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर उनकी क्लास लगा रहे हैं।
दरअसल, अपनी अपकमिंग फिल्म 'जाट' के रिलीज से ठीक एक दिन पहले रणदीप ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर कुछ स्टाइलिश फोटोज शेयर कीं, जिनका JAAT कैप्शन, लोगों को पसंद नहीं आया, जिसके बाद क्या था। बस कमेंट सेक्शन में तीखे रिएक्शन आना शुरू हो गए।

'डूब के मरज्या वा छोरी', JAAT कैप्शन पर मचा बवाल
हुआ यूं कि अपनी कुछ स्टाइलिस्ट फोटोज के साथ एक्टर रणदीप हुड्डा ने एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा...'वो जाट ही क्या, जिसकी जिदंगी मे ठाठ नहीं। और डूब के मरज्या वा छोरी, जिसकी जिदंगी में जाट नहीं।' बस फिर क्या लोगों को उनका ये अंदाज कतई पसंद नहीं आया।
अब रणदीप के इस देसी और अति-जाट कैप्शन पर सोशल मीडिया पर ट्रोल्स की बाढ़ आ गई है। एक तरफ जहां रणदीप हुड्डा का ये कैप्शन कुछ लोगों को जहां 'जाट प्राइड' का सेंस दे गया, तो वहीं कई यूज़र्स को ये मजाकिया से ज्यादा ओवर और सेक्सिस्ट टोन में लगा।
ट्रोलर्स ने लगा दी रणदीप हुड्डा की क्लास
एक यूज़र ने लिखा- "भाई, लड़कियों को 'डूब के मर जाना चाहिए' कह रहे हो? थोड़ा सोच-समझ कर प्रमोशन करो।" वहीं किसी ने तंज कसा कि, "भाई साहब, अब PR टीम बदल दो। ये 2025 है, ना कि 2005!" एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-" ऐसी सोच न केवल समाज को बाँटती है, बल्कि स्त्रियों का भी अपमान करती है। जातीय घमंड और महिला विरोधी मानसिकता को मज़ाक बनाकर फैलाना, न तो ठाठ है और न ही शान। समाज को जोड़ने की बात करो, तोड़ने की नहीं।"
सनी देओल के साथ धूम मचाएंगे रणदीप हुड्डा
मालूम हो कि रणदीप हुड्डा अपनी नई फिल्म 'जाट' को लेकर इन दिनों खूब चर्चा में हैं। फिल्म के अंदर वो निगेटिव किरदार में नजर आएंगे, जबकि सनी देओल लीड एक्टर हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए पूरी फिल्म की टीम जमकर मेहनत कर रही है। ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications