'मेरा अजन्मा बच्चा...',ऑस्कर अवार्ड में 6 माह की प्रेंगनेंट पत्नी के साथ पहुंचे रामचरण ने बोली ये बात
फिल्म आरआरआर के नाटू-नाटू की चर्चा आज पूरे विश्व में हो रही है। साउथ डॉयरेक्टर राजामौली की आरआरआर फिल्म के इस गाने ने ऑस्कर अवार्ड जीता तो एक्टर रामचरण ने अपने होने वाले बच्चे को लेकर बोली ये बात...

Natu natu oscar winning song 2023: 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू-नाटू' ने धमाल मचा दिया लॉस एंजलिस के डॉल्बी थियेटर में आयोजित आस्कर अवॉर्ड्स में बेस्ट ओरिजनल सॉग्स केटेगरी में अवार्ड जीता है। जिसके बाद राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर एसएस राजामौली की फिल्म "आरआरआर" की हर ओर चर्चा हो रही है।

ऑस्कर में पत्नी संग पहुंच कर एक्टर रामचरण ने लूटी महफिल
बता दें राजामौली निर्देशित आरआरआर फिल्म के गोन नाटू नाटू गाना आस्कर के बेस्ट ओरिजनल सॉग्स का अवार्ड की श्रेणी में जीतने वाला पहला भारतीय गीत बन गया। ऑस्कर में ब्लैक रंग की ड्रेस में रामचरण के साथ उनकी पत्नी उपासना भी मौजूद थीं जो क्रीम कलर की डिजाइनर साड़ी पहले हुए बेहद आकर्षक नजर आ रही थीं।

नाटू नाटू को अवार्ड मिलने पर गदगद रामचरण ने क्या कहा?
ऑस्कर 2023 में आर आर आर के गाने नाटू नाटू को बेस्ट ओरिजल साॉग का अवार्ड मिलने के बाद फिल्म के अभिनेता राम चरण ने अपने फैंस को धन्यवाद देने के लिए ट्वीट किया और लिखा 'आरआरआर हमेशा उनके जीवन की और भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे खास फिल्म रहेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें अब भी लगता है कि वह किसी सपने में जी रहे हैं'।

राम चरण ऑस्कर के रेड कार्पेट पर 6 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी संग पहुंचे
अभिनेता राम चरण ने ऑस्कर रेड कार्पेट पर अपनी पत्नी उपासना के साथ नजर आए उन्होंने अपने बच्चे के बारे में खुल कर बात की। इसके साथ ही उन्होंने आरआरआर फिल्म के नाटू नाटू गाने को मिले ऑस्कर 2023 अवार्ड और अजन्में बच्चे से जुड़ी एक बात भी बोली।

रामचरण ने अपने अजन्में बच्चे को लेकर क्या कहा?
ऑस्कर की रेड कार्पेट पर राम चरण की पत्नी उपासना ने कहा 'मैं यहां राम का समर्थन करने के लिए हूं। मैं नर्वस हूं, मैं थोड़ा कांप रही हूं लेकिन यहां होना मेरे लिए आश्चर्यजनक है। तभी राम चरण ने अपनी पत्नी को बीच में रोकते हुए बताया कि उनकी पत्नी उपासना छह महीने की गर्भवती है। इसके साथ उन्होंने कहा 'हमारा अजन्मा बच्चा आरआर के लिए बहुत किस्मत लेकर आ रहा है। ग्लोब्स से लेकर आप लोगों के साथ यहां ऑस्कर में खड़े होने तक'।












Click it and Unblock the Notifications