शादी के बंधन में बंधे राजकुमार-पत्रलेखा, सामने आई पहली तस्वीर

चंडीगढ़, 15 नवंबर: एक्टर राजकुमार राव और अभिनेत्री पत्रलेखा सोमवार को चंडीगढ़ में शादी के बंधन में बंध गए हैं। बता दें कि दोनों पिछले 11 साल से रिलेशन में हैं। राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी चंडीगढ़ के द ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिज़ॉर्ट में हुई। इससे पहले शनिवार को दोनों ने सगाई की थी। इस शादी में फिल्मकार फराह खान और अभिनेता साकिब सलीम के अलावा उनके कुछ बेहद करीबी दोस्त शामिल हुए।

शादी की पहली तस्वीर

शादी की पहली तस्वीर

शादी की तस्वीर शेयर करते हुए वहीं राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''आखिरकार 11 साल के प्यार, रोमांस, दोस्ती और मस्ती के बाद मेरी आत्मा, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरा परिवार, अपनी सबकुछ से आज शादी कर ली। आज मेरे लिए आपके पति कहे जाने से बड़ी कोई खुशी नहीं है पत्रलेखा। हमेशा के लिए... और उसके बाद भी...। उनकी तस्वीर पर बॉलीवुड सेलेब्रिटी जमकर बधाईयां दे रहे हैं।

पत्रलेखा ने लिखी भावुक पोस्ट

पत्रलेखा ने लिखी भावुक पोस्ट

वहीं पत्रलेखा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि मैंने आज शादी कर ली है। मेरा प्रेमी, मेरा क्राइम पार्टनर, मेरा परिवार, मेरी आत्मा साथी ... पिछले 11 वर्षों से मेरा सबसे अच्छा दोस्त! आपकी पत्नी होने से बड़ी कोई भावना नहीं है! वायरल हो रही फोटो में राज कुमार राव जहां ऑफ व्हाइट शेरवानी में नजर आ रहे हैं वहीं उनकी साथी पत्रलेखा लाल शादी के जोड़े में दिख रही हैं।

सिलेब्रिटी दे रहे हैं बधाईंयां

सिलेब्रिटी दे रहे हैं बधाईंयां

प्रियंका चोपड़ा ने राज कुमार राव और पत्रलेखा को शादी की बधाई दी है। इससे पहले राजकुमार राव और पत्रलेखा की सगाई चंडीगढ़ के लग्जरी रिजॉर्ट द ओबेरॉय सुखविलास में हुई थी। इस समारोह में परिवारवालों के अलावा कुछ करीबी दोस्त भी शामिल रहे।

को-एक्टर से जीवनसाथी तक का सफर

को-एक्टर से जीवनसाथी तक का सफर

साल 2010 से राजकुमार राव और पत्रलेखा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों लंबे समय से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। राजकुमार राव ने सबसे पहले पत्रलेखा को एक विज्ञापन फिल्म में देखा था, तब से ही वह पत्रलेखा को पसंद करने लगे थे।। वही दूसरी ओर पत्रलेखा ने राजकुमार को पहली बार फिल्म 'लव सेक्स ओर धोखा' फिल्म में देखा था। साल 2014 में दोनों ने फिल्म 'सिटी लाइट्स' में साथ काम किया। यह पत्रलेखा की डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म से दोनों की दोस्ती और प्यार की शुरुआत हुई। जो आज शादी के बंधन में बदल गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+