फिल्म इंडस्ट्री से फिर बुरी खबर, बाहुबली स्टार प्रभास के चाचा और महान अभिनेता कृष्णम राजू का हुआ निधन
फिल्म इंडस्ट्री से फिर बुरी खबर, बाहुबली स्टार प्रभास के चाचा और महान अभिनेता कृष्णम राजू का हुआ निधन
नई दिल्ली, 11 सितंबर: तेलुगु फिल्म उद्योग के इतिहास के लिए आज बड़ा ही दुखद दिन है। अभिनेता, निर्माता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उप्पलपति वेंकट कृष्णम राजू, जिन्हें केवल कृष्णम राजू के नाम से जाना जाता है, अब हमारे बीच नहीं रहें। अभिनेता और निर्माता कृष्णम राजू का आज 11 सितंबर 2022 की सुबह करीब 03:25 बजे हैदराबाद में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। कृष्णम राजू बाहुबली फिल्म के सुपस्टार प्रभास के चाचा लगते थे। कृष्णम राजू कुछ वक्त स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। कृष्णम राजू का हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हुआ। कृष्णम राजू दो बार के लोकसभा सदस्य थे और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत थे। सोशल मीडिया पर जैसे ही ये खबर आई हैशटैग "RIP Sir" और #krishnamrajugaru ट्रेंड करने लगा। सोशल मीडिया पर लोग साउथ स्टार प्रभास के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

रिबेल स्टार के नाम से मशहूर थे कृष्णम राजू
रिबेल स्टार के नाम से मशहूर कृष्णम राजू का पूरा नाम उप्पलपति वेंकट कृष्णम राजू था। उप्पलपति वेंकट कृष्णम राजू का जन्म 1940 में पश्चिम गोदावरी के मोगलतुरु में हुआ था। उन्होंने 1966 में चिलका गोरिंका के साथ अभिनय की शुरुआत की थी। फिल्म ने नंदी पुरस्कार भी जीता। बाद में उन्होंने कई फिल्मों में एक हैंडसम विलेन के रूप में काम किया।

183 से अधिक फिल्मों में कृष्णम राजू ने किया था काम
समय के साथ देखते-देखते कृष्णम राजू तेलुगु फिल्म उद्योग के एक बड़े और महान अभिनेता बनए गए। उन्होंने अपने काम से समय लाखों युवाओं का दिल जीत लिया। कृष्णम राजू गरु ने 183 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। अभिनेता के साथ-साथ वह एक सक्रिय राजनीतिज्ञ भी थे। वह प्रोडक्शन बैनर गोपी कृष्णा मूवीज के मालिक थे।

भतीजा प्रभास के साथ की थी कृष्णम राजू ने आखिरी फिल्म
कृष्णम राजू को आखिरी बार इसी साल रिलीज हुई प्रभास की राधे श्याम में देखा गया था। कृष्णम राजू को कई फिल्मफेयर पुरस्कार और नंदी पुरस्कार भी मिला था। थंड्रा पपरायुडु, भक्त कन्नपा, बोब्बिली ब्राह्मण, बावा बावमरीदी, धर्मथमुडु, जीवन तरंगलु कृष्णवेनी और अन्य उनकी प्रसिद्ध फिल्में हैं।

टॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर
कृष्णम राजू के निधन की खबर आने के बाद, दक्षिणी फिल्म उद्योग के सेलेब्रिटियों ने महान अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। रिबेल स्टार के आकस्मिक निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सोशल मीडिया पर लोग कृष्णम राजू के निधन पर शोक और उनके परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। कार्तिकेय 2 फेम ए्क्टर निखिल सिद्धार्थ ने लिखा.,'' "एक लेजेंड ने हमें छोड़ दिया... सोने के दिल वाला एक आदमी हमें छोड़कर चला गया। रेस्ट इन पीस सर आपकी उपस्थिति और प्रेरक शब्दों को हमेशा याद करेंगे।''

'Stay strong प्रभास अन्ना...'
व्यापार विशेषज्ञ रमेश बाला ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा, ''अनुभवी तेलुगु अभिनेता और राजनीतिक नेता #KrishnamRaju का आज सुबह निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। टीएफआई के लिए एक बड़ी क्षति है! उनकी आत्मा को शांति मिले।'' कई लोगों ने अभिनेथा प्रभास के लिए ट्वीट किया है और लिखा है कि ऐसे वक्त में आप मजबूत रहिए। लोगों ने प्रभास स्टे स्टॉन्ग कहा है।

कृष्णम राजू के निधन पर पीएम मोदी ने कही दिन छू लेने वाली बात
पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज अभिनेता कृष्णम राजू के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया है। पीएम मोदी ने कृष्णम राजू और प्रभास के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''श्री कृष्णम राजू गरु के निधन से दुखी हूं। आने वाली पीढ़ी उनकी सिनेमाई प्रतिभा और रचनात्मकता को याद रखेगी। वह सामुदायिक सेवा में भी सबसे आगे थे और एक राजनीतिक नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति'' तेलंगाना के सीएम केसीआर ने भी कृष्णम राजू के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

जानिए कृष्णम राजू के परिवार के बारे में?
कृष्णम राजू के परिवार में पत्नी और तीन बेटियां हैं। कृष्णम राजू 'बाहुबली' स्टार प्रभास के चाचा थे। अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि वह कोविड -19 बीमारियों से पीड़ित थे। उन्हें 5 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कैसे हुआ कृष्णम राजू का निधन
हैदराबाद का एआईजी अस्पताल जहां उनका इलाज चल रहा था, ने एक बयान में कहा कि उन्हें 5 अगस्त को कोरोना की जटिलताओं के बाद भर्ती कराया गया था। उन्हें मल्टी ड्रग प्रतिरोधी बैक्टीरिया और फंगल जीवों, गंभीर संक्रामक ब्रोंकाइटिस के कारण होने वाले गंभीर निमोनिया का पता चला था। अस्पताल में रहने के दौरान उन्हें हृदय गति में गड़बड़ी थी और गुर्दे की कार्यप्रणाली बिगड़ गई थी। भर्ती के बाद से ही उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। उनका उचित इलाज चल रहा था और उनकी कड़ी निगरानी की जा रही थी। डॉक्टर ने कहा, "गंभीर निमोनिया और इसकी जटिलताओं के कारण 11.9.22 को उनकी मृत्यु हो गई। उन्हें 3.16 बजे कार्डियक अरेस्ट आया था''
-
'तुम भूखे लोग', वीडियो में क्यों चिल्लाने लगीं वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit? फिर किया ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Dhurandhar 2 को लेकर क्यों ट्रोल हो रही हैं दीपिका पादुकोण? पति रणवीर सिंह से हुआ झगड़ा? क्या है मामला? -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
7 घंटे तक बिना बैठे ये क्या कर रह थीं Aishwarya Rai? 'साड़ी पहनकर एक्ट्रेस ने जो किया', हुआ शॉकिंग खुलासा -
आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' के दर्शकों को दिया धन्यवाद, सोशल मीडिया पर वायरल मीम्स पर भी किया रिएक्ट -
रोमांस से भरा वीडियो वायरल, इतने करीब आ गए Khesari Lal Yadav और Akanksha Puri, मचा बवाल -
PM Modi ने किया ऐसा काम, रातोंरात इंटरनेट पर छा गए Yuvraj Dua, इंस्टाग्राम Reel ने मचा दी सनसनी -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 2: 48 घंटे में 200 करोड़ पार, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया तूफान -
‘दाऊद के पैसे वाली फिल्मों पर चुप्पी, अब सच से जलन’,धुरंधर को प्रोपेगेंडा कहने वालों पर भड़के EX-DGP,खोली पोल -
Dhurandhar 2: इन 7 फिल्मों से अभी भी पीछे है 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान, फिर क्या हुआ मूवी को? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया ऐसा धमाल, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications