अभिनेता प्रकाश राज हुए घायल, सर्जरी के लिए हैदराबाद रवाना
जाने-माने अभिनेता प्रकाश राज एक हादसे का शिकार हो गए, जिसके बाद उनके पैर में फ्रेक्चर हो गया है।
मुंबई, 10 अगस्त। जाने-माने अभिनेता प्रकाश राज एक हादसे का शिकार हो गए, जिसके बाद उनके पैर में फ्रेक्चर हो गया है। हादसे के बाद प्रकाश इलाज के लिए हैदराबाद रवाना हो गए है जहां एक निजी अस्पताल में उनकी सर्जरी होगी। अभिनेता ने एक ट्वीट के माध्यम से अपने घायल होने की खबर अपने फैंस को दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- गिरने से पैर में छोटा सा फ्रैक्चर हो गया। अब हैदराबाद जा रहा हूं अपने दोस्त डॉ. गुरुवारेड्डी के सुरक्षित हाथों में। सर्जरी के लिए। चिंता की कोई बात नहीं है। मैं जल्द ठीक हो जाऊंगा। दुआओं में याद रखिएगा।

वांटेड, सिंघम जैसी फिल्मों में विलेन का किरदार निभाकर अपनी एक्टिंक का लोहा मनवा चुके एक्टर प्रकाश राज आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। वांटेड और सिंघम जैसी फिल्मों के हिट होने के बाद उन्हें बॉलीवुड का दूसरा ओमपुरी कहा जाने लगा था। प्रकाश राज के चाहने वालों की फेहरिस्त काफी लंबी हैं और दिन ब दिन यह फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। अपने शानदार अभिनय के दम पर प्रकाश राज 5 बार नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Lockdown: बॉलीवु़ड के 'भाईजान' ने 7000 मजदूरों के अकाउंट में ट्रांसफर किये पैसे, स्क्रीनशॉट हुआ Viral
इन फिल्मों में आएंगे नजर
राकेश राज को आखिरी बार निर्देशक बिजॉय नांबियार की एधीरी में मुख्य भूमिका निभाते हुए देखा गया था जोकि नवरस की नौ लघु फिल्मों में से एक है। प्रकाश राज के खाते में अभी कई फिल्म में है। प्रकाश राज केजीएफ चेप्टर 2, पुष्पा, एनिमी, सरकारू वारी पाटा और पोन्नियिन सेलवन आदि फिल्मों में नजर आएंगे। तमिल, तेलगु और हिंदी फिल्म इडस्ट्री में प्रकाश राज की गिनती शीर्ष अभिनेताओं में होती है। प्रकाश राज के चोटिल होने की खबर ने उनके फैस को चिंतित कर दिया है और वे उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। उनके कई चाहने वालों ने उनके ट्वीट पर कमेंट कर उनकी सलामती की दुआ मांगी। वर्तमान में प्रकाश राज आर्टिस्ट्स एसोसिएशन के लिए प्रेसिडेंट के पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। एमएमए के चुनाव हैदराबाद में होंगे।












Click it and Unblock the Notifications