इस पंजाबी सिंगर को डेट कर रही हैं भाजपा नेता मनोज तिवारी की पहली बीवी, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर। भोजपुरी सुपरस्टार और भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोज तिवारी की पहली पत्नी रानी तिवारी इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी चर्चित है, वजह है उनका नया रिलेशनशिप, दरअसल रानी तिवारी , जिन्हें लोग प्रतिमा पांडे भी कहकर पुकारते हैं, और पंजाबी सिंगर एकम बावा का रिलेशनशिप ऑफिशियल हो गया है।

Recommended Video

    Manoj Tiwari की पहली बीवी इस Punjabi Singer को कर रही हैं डेट | वनइंडिया हिंदी
    'हर पल मोहब्बत करने का वादा है आपसे'

    'हर पल मोहब्बत करने का वादा है आपसे'

    बावा ने अपने इंस्ट्राग्राम पर अपनी और रानी की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है,जिसमें उन्होंने लिखा है कि' 'ekambawaofficial(Dil ki feeling) Jarur padna ik var🙏 हर पल मोहब्बत करने का वादा है आपसे, हर पल साथ निभाने का वादा है आपसे, कभी ये मत समझना कि हम आपको भूल जायेंगे, जिंदगी भर साथ चलने का वादा है आपसे। i love u meri jaan my heart beat❤️।'

    सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट

    बावा की ये पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

    'हर दिन प्यार महसूस करना एक खूबसूरत एहसास है'

    'हर दिन प्यार महसूस करना एक खूबसूरत एहसास है'

    ईटाइम्स के साथ एक विशेष बातचीत में, पंजाबी गायक एकम ने रानी के साथ अपने संबंधों का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि 'हर दिन प्यार महसूस करना एक खूबसूरत एहसास है। मैं उसके साथ इस बंधन को शेयर करने के लिए भगवान का बहुत आभारी हूं। यह मेरे प्रति प्रतिभा का प्यार ही है कि जब मैं उसके साथ रहता हूं तो सबकुछ भूल जाता हूं और उसके साथ हर दिन प्यार में पड़ जाता हूं।'

    मनोज तिवारी और रानी तिवारी की शादी साल 1999 में हुई थी

    मनोज तिवारी और रानी तिवारी की शादी साल 1999 में हुई थी

    आपको बता दें कि मनोज तिवारी और रानी तिवारी की शादी साल 1999 में हुई थी, दोनों को शादी से एक बेटी भी है, जो मुंबई में पढ़ाई कर रही है। साल 2012 मनोज-रानी का तलाक हो गया था हालांकि आज तक इस तलाक की वजह पता नहीं चली। इसके बाद मनोज तिवारी ने दूसरी शादी कर ली, जिससे उन्हें पिछले साल एक बेटी भी हुई है। मनोज तिवारी ने हमेशा कहा कि उनकी और बड़ी बेटी के बीच काफी अच्छी बॉडिंग है, उसी के कहने पर उन्होंने दूसरी शादी की थी।

    मनोज-रानी की एक बेटी है

    फिलहाल आम तौर पर अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर रखने वाले मनोज तिवारी भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार कहे जाते हैं और इन दिनों राजनीति में काफी सक्रिय हैं। तो वहीं रानी तिवारी भी लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं, वो निर्माता अरुण पांडे की बहन हैं। जबकि पंजाबी सिंगर एकम बावा हाल ही में अपने म्यूजिक लेबल लॉन्च करने की वजह से सुर्खियों में थे। वो 'लव यू', 'बुग्गा बुग्गा', 'लालकारे' जैसे गीतों को लेकर युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं। फिलहाल रानी और बावा के रिलेशनशिप पर मनोज तिवारी का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+