एक्ट्रेस और फिल्म डॉयरेक्टर दिव्या खोसला कुमार की मां का हुआ निधन, लिखी रुला देने वाली इमोशनल पोस्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस और डॉयरेक्टर दिव्या खोसला कुमार की मां अनीता खोसला का निधन हो गया। दिव्या ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के निधन की दुख भरी खबर शेयर की।
अपनी मां को याद करते हुए एक्ट्रेस ने अपनी दिवंगत मां की फोटो शेयर की और एक बहुत ही इमोशनल नोट लिखा।

एक्ट्रेस ने लिखा उन्होंने अपनी मां को खो दिया है और उनकी मौत उनके दिल में हमेशा के लिए एक खालीपन छोड़ जाएगी। दिव्या ने अपनी पोस्ट में ये भी बात शेयर की कि अपनी मां की बेटी होने पर उन्हें कितना गर्व है,उन्होंने आगे लिखा वह उसे अथाह आशीर्वाद हमेशा देती रहेगी।
मां के साथ दिव्या खोसला कुमार ने शेयर की कई फोटोज
दिव्या खोसला कुमार, जिन्होंने टी-सीरीज़ के प्रमुख भूषण कुमार से शादी की है उनहोंने अपनी मां के निधन पर दुखी होते हुए उनकी कई फोटोज शेयर की हैं। जिसमें पहली तस्वीर में उनकी मां के साथ कॉल का स्क्रीनशॉट है, वहीं दूसरी तस्वीर में दिव्या की उनके साथ सेल्फी है। अन्य तस्वीरें उन खूबसूरत यादों की झलक देती हैं जो उन्होंने एक साथ साझा की थीं।
दिव्या ने मां की याद में लिखी ये इमोशनल पोस्ट
फोटोज के कैप्शन में एक्ट्रेस दिव्या ने लिखा "मम्मा कुछ समय पहले मेरी मां को खो दिया, जिससे मेरे दिल में हमेशा के लिए एक खालीपन आ गया। मैं आपके अपार आशीर्वाद और नैतिक मूल्यों को अपने साथ रखती हूं, मेरी सबसे खूबसूरत आत्मा.. आपसे पैदा होने पर बहुत गर्व है, मैं आपसे प्यार करती हूं मम्मा ओम शांति... आपकी बेटी "
दिव्या की मां के निधन पर सेलेब्रेटीज ने जताया दुख
दिव्या खोसला कुमार की इस पोस्ट पर उनके दोस्त और फैंस उनकी मां के निधन पर दुख जता रहे हैं और एक्ट्रेस को सांत्वना दे रहे हैं। सिंगर कनिका कपूर ने शोक व्यक्त करते हुए RIP लिखा, वहीं पर्ल पुरी ने दुख व्यक्त करते हुए लिखा कोई भी शब्द आपके दर्द के इस दर्द को भर नहीं सकता. लेकिन मुझ पर भरोसा रखें .. आपकी मां हमेशा आपके साथ है, आपके लिए ... वो ऊपर से आपको आशीर्वाद दे रही है ओम शांति।












Click it and Unblock the Notifications