खुद की 'फिल्म' पर बन आई बात तो पहलगाम त्रासदी पर दुख जताने लगे फवाद खान, पढ़ें क्या कहा?

Fawad Khan Condemns On Pahalgam Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले बाद पूरे देश में रोष और गुस्से का माहौल है। भारत सरकार ने भी पकिस्तान के खिलाफ कुछ सख्त कदम उठाए हैं। इन सबके बीच पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान जिनकी बॉलीवुड फिल्म 9 मई को रिलीज होने वाली है, उन्होंने भी इस हमले पर पोस्ट शेयर कर रिएक्ट किया है।

फवाद ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, पहलगाम में हुए जघन्य हमले की खबर ने अंदर से झकझोर दिया। इस चुनौतीपूर्ण समय में, हम इस भयानक घटना से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। हम पीड़ितों के प्रियजनों के लिए धैर्य और स्वस्थ होने की आशा करते हैं।

Fawad Khan Condemns On Pahalgam Attack

फवाद की इस पोस्ट के कई मायने निकाले जा रहे हैं। उनकी ये पोस्ट आतंकी हमले के बाद तब आई, जब उनकी फिल्म 'अबीर गुलाल' का विरोध तेजी से होने लगा। फवाद खान और वाणी की फिल्म अबीर गुलाल 9 मई को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का विरोध टीजर आने के बाद से शुरू हो गया था। पहलगाम हमले के बाद फिल्म को लेकर विरोध काफी बढ़ गया है। साथ फिल्म को बैन करने की मांग की जा रही सोशल मीडिया पर भी लोगों के रिएक्शन सामने आने लगे हैं।

पुलवामा अटैक के बाद से भारत में ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बैन कर दिया था। इसके बाद से भारत में पाकिस्तान के आर्टिस्ट के साथ लोग काम नहीं करते थे। फवाद ने पहली बार 2014 में भारतीय फिल्म में काम किया था। जिसका नाम खूबसूरत था। वहीं, आखिरी बार वो 2016 में आई फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में नजर आए थे। इसके 8 साल बाद वो बॉलीवुड में वापसी कर रहे थे। पहलगाम घटना के बाद इस फिल्म की रिलीज डेट में तलवार लटक रही है। अब देखना है ये सेंसर बोर्ड क्या निर्णय लेता है। हालांकि कुछ खबरों में बताया जा रहा है कि फिल्म की रिलीज के लिए अब फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर ही मना कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+