बॉलीवुड से बुरी खबर! नहीं रहे मिर्जापुर वेब सीरीज के 'ललित', फ्लैट में संदिग्ध हालात में मिला शव
मिर्जापुर वेब सीरीज में ललित का किरदार निभाकर सुर्खियां बटोरने वाले अभिनेता ब्रह्मा मिश्रा का निधन हो गया है।
नई दिल्ली, 2 दिसंबर: साल 2020 की तरह साल 2021 भी बॉलीवुड के लिए बेहद मनहूस साबित हो रहा है। बीते दो सालों के दौरान ऋषि कपूर, इरफान खान, सुशांत सिंह राजपूत और सिद्धार्थ शुक्ला जैसे कई बड़े सितारे हमें छोड़कर चले गए। अब बॉलीवुड से एक और बुरी खबर सामने आई है। वेब सीरीज मिर्जापुर में ललित का किरदार निभाने वाले फिल्म अभिनेता ब्रह्मा मिश्रा का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, ब्रह्मा मिश्रा का शव मुंबई के वर्सोवा इलाके में स्थित उनके फ्लैट में क्षत-विक्षत हालत में मिला है। पुलिस ने ब्रह्मा मिश्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अक्षय कुमार के साथ केसरी में भी किया था काम
आपको बता दें कि ब्रह्मा मिश्रा ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म केसरी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ मांझी जैसी फिल्मों में काम किया था। हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा सुर्खियां अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई वेब सीरीज मिर्जापुर से मिली, जिसमें उन्होंने 'ललित' का किरदार निभाया था। मिर्जापुर वेब सीरीज में अभिनेता दिव्येंदु शर्मा बाहुबली 'कालीन भैया' के छोटे भाई 'मुन्ना भैया' की भूमिका मे थे, जबकि ब्रह्मा मिश्रा उनके राइड हैंड के तौर पर ललित के किरदार में थे।

अभिनेता दिव्येंदु शर्मा ने दी निधन की खबर
बेहद कम उम्र में ब्रह्मा मिश्रा के जाने की खबर सुनकर बॉलीवुड सदमे में है। ब्रह्मा मिश्रा के निधन की खबर सबसे पहले अभिनेता दिव्येंदु शर्मा ने ही अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। दिव्येंदु शर्मा ने ब्रह्मा मिश्रा के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति प्रदान करे ब्रह्मा मिश्रा। हमारा ललित अब हमारे बीच नहीं रहा। आइए हम सभी उनके लिए प्रार्थना करें।'

अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी ने जताया दुख
दिव्येंदु शर्मा की इस पोस्ट पर मिर्जापुर वेब सीरीज में ही गोलू गुप्ता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी ने भी कमेंट कर दुख जताया है। श्वेता त्रिपाठी ने अपने कमेंट में हाथ जोड़ने की इमोजी शेयर करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। इनके अलावा अभिनेत्री श्रिया पिलगांवकर ने भी ब्रह्मा मिश्रा के निधन पर कमेंट कर दुख जाहिर किया है।
Recommended Video
-
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म जियोहॉस्टार पर कब होगी रिलीज? आ गई तारीख! -
Mumbai Dabbawala Crisis: गैस की कमी ने 150 साल पुरानी 'अंगीठी' को ठंडा कर दिया, कमाई आधी रह गई-Oneindia Report -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Mumbai Metro Update: 10.5 किमी सेक्शन का सफल ट्रायल रन, वडाला से गैमुख तक लोगों को मिलेगी राहत -
Mumbai LPG Crisis: मुंबई में गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग बेहाल, ईंट पर चूल्हा बना खाना पकाने को हुए मजबूर -
Mumbai Pune Expressway: खुशखबरी, इतने दिनों तक टोल फ्री रहेगा मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाईवे, क्या है आखिर वजह? -
Mumbai Pune Missing Link: देश का सबसे ऊंचा केबल स्टे ब्रिज तैयार, मुंबई से पुणे का सफर होगा आसान












Click it and Unblock the Notifications