Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'ऐसी बॉडी तो जॉन सीना के पास भी नहीं', अरशद वारसी का मस्कुलर लुक देखकर फैंस हैरान

मुंबई, 18 सितंबर: बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी अपनी कॉमेडी टाइमिंग और एक्टिंग के लिए जानें जाते हैं। इन दिनों वो फिल्मों के साथ-साथ कई वेब सीरीज में भी बिजी है। इस बीच उन्होंने अपनी एक नई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फैंस को हैरान कर दिया। दरअसल, हाल में अरशद ने जो फोटो शेयर की है, वो उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए अपने फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से जुड़ी है, जिसमें वो काफी दमदार लुक में नजर आ रहे हैं।

अपकमिंग प्रोजेक्ट में बिजी अरशद

अपकमिंग प्रोजेक्ट में बिजी अरशद

फिल्म 'मुन्ना भाई' सीरीज के सर्किट अरशद वारसी वैसे काफी कम फिल्मों में नजर आते हैं, लेकिन उनकी अदाकारी उस फिल्म में अपनी छाप छोड़े बिना नहीं रहती। छोटे से छोटे किरदार में जान फूंक देने वाले अरशद इन दिनों अपने आने वाले प्रोजेक्ट के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं, जिसका सबूत उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपनी नई तस्वीर से दिया।

अरशद का मस्कुलर लुक देखिए...

अरशद का मस्कुलर लुक देखिए...

अपनी फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीर शेयर करते हुए अरशद ने कैप्शन में लिखा 'अभी लंबा रास्ता तय करना है, अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए शेप में आ रहा हूं। आप देख सकते है कि एक्टर ने दो तस्वीरों को एक कोलाज शेयर किया है, जिसमें एक में वो काफी मस्कुलर दिखाई दे रहे हैं तो दूसरी में उनका साइज पोज हैं।

 फैंस के साथ-साथ एक्टर्स ने भी दिए रिक्शन

फैंस के साथ-साथ एक्टर्स ने भी दिए रिक्शन

वहीं उनके इस तस्वीर पर फैंस के साथ-साथ कुछ बॉलीवुड एक्टर्स ने भी रिएक्शन दिया है। एक्टर रणवीर सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा 'कम ऑन गेट इट', जबकि रितेश देशमुख ने लिखा 'इनक्रेडिबल' कमेंट किया। वहीं फैंस ने भी अपना जमकर प्यार बरसाया। अब तक अरशद की फोटो पर 1 लाख 28 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। वहीं उनके एक फैन ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि ऐसी बॉडी तो जॉन सीना की भी नहीं है, सरजी!

'बच्चन पांडे' में आएंगे नजर

'बच्चन पांडे' में आएंगे नजर

हालांकि अरशद ने यह नहीं बताया कि वह किस फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। एक्टर ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि उन्होंने 'बच्चन पांडे' के लिए अपना शेड्यूल पूरा कर लिया है। अक्षय कुमार स्टारर फिल्म से कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अरशद ने कहा था कि बच्चन पांडे मेरे दिल के बहुत करीब होने वाली है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+