राजू श्रीवास्तव इतनी भी क्या जल्दी थी ऊपर वालों को हंसाने की! कॉमेडियन के निधन पर अनुपम खेर ने बोली ये बात
Actor Anupam Kher shared the video on the death of Raju Srivastava and said, what was the hurry
नई दिल्ली, 21 सितंबर: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 साल की उम्र में बुधवार सुबह निधन हो गया। 10 अगस्त को जिम में दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था, 40 दिन तक वेंटिलेटर पर रहे और 21 सितंबर को जिंदगी की जंग हार गए। कॉमेडियन राजू श्रीवास्वत के निधन से बॉलीवुड हस्तियों और उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। एक्टर अनुपम खेर ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखी साथ ही अपना दुख व्यक्त करते हुए वीडियो शेयर किया है।

इतनी भी क्या जल्दी थी ऊपर वालों को हंसाने की!
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर ने लिखा
हमारे प्यारे राजू श्रीवास्तव! तुम्हारे जाने से समूचे देश की हंसी थम सी गयी है! खिलखिलाहट में वो गूंज नहीं रही! इतनी भी क्या जल्दी थी ऊपर वालों को हंसाने की! बहुत याद आओगे दोस्त! वो तुम्हारा ज़ोरदार ठहाका। वो तपाक से गले लगना। वो कंधे पर हाथ रखकर साइड पे ले जाकर अपना नया जोक सुनाना। हँसाते हुए रुला कार चले गये! ओम् शांति! 💔
Recommended Video
विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया
फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया और कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को स्टैंड-अप कॉमेडी के चलन को लाने का पूरा श्रेय दिया। उन्होंने लिखा
ऐसा कोई दोस्त या अजनबी नहीं है जिसे राजू श्रीवास्तव ने हंसाया नहीं। राजू भाई बहुत जल्दी चले गए। आप स्टैंड-अप कॉमेडी के सच्चे लीजेंड थे। ओम शांति राजू श्रीवास्तव।
फिल्म डॉयरेक्टर सुधीर मिश्रा ने ट्वीट किया
फिल्म डॉयरेक्टर सुधीर मिश्रा ने ट्वीट किया
राजू श्रीवास्तव चला गया! उम्मीद है वह जो सबक छोड़ गया है वह यह है कि अपमान हमारी डिफ़ॉल्ट स्थिति होनी चाहिए। अधिकार के सामने हंसना एक मौलिक अधिकार है। अलविदा !"












Click it and Unblock the Notifications