पूनम पांडे के साथ हुआ भयावह हादसा, एक्ट्रेस के घर में लगी आग, तस्वीरें आपको डरा देंगी

Poonam Pandey Fire Incident: सोशल मीडिया सेंसेशन, मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे अधिकतर समय अपनी हॉट तस्वीरों और वीडियोज से इंटरनेट पर आग लगाती रहती हैं लेकिन इस बार असलियत में उनके घर पर ही आग लग गई है। पूनम पांडे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक्ट्रेस के घर पर आग लग गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो घर के अंदर का अधिकतर सामान जलकर खाक हो गया है। इस हादसे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों को देखकर पूनम पांडे के फैंस काफी परेशान हो गए हैं।

पूनम पांडे के घर में लगी आग
बताया जा रहा है कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। जिस समय घर पर आग लगी थी उस समय पूनम पांडे का पालतू कुत्ता घर में ही था, जिसे बचा लिया गया है। कुत्ता फिलहाल एक्ट्रेस की बहन के पास है और बिल्कुल ठीक है। खबर है कि फायर डिपार्टमेंट की तरफ से इस मामले की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि आग लगने का कारण का पता चल सके।

poonam pandey

पूनम पांडे के पालतू कुत्ते को बचा लिया गया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूनम पांडे के घर पर जब आग लगी थी तो वह अपने अपार्टमेंट में नहीं थीं। इसके बाद वहां की सोसाइटी का एक लड़का, जिसका नाम राजन बताया जा रहा है, उसने फायर ब्रिगेड को कॉल कर इस हादसे की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पा लिया। वहीं, एक्ट्रेस के घर पर उनका पालतू कुत्ता सीजर था जो कि इस हादसे से बच गया है। घर में मौजूद नौकरानी ने उसे बचा लिया और एक्ट्रेस की बहन को सौंप दिया है।

पूनम पांडे के घर की भयावह तस्वीर
पूनम पांडे के घर के अंदर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में बेडरूम की भी एक फोटो है जिसमें देखा जा सकता है कि कमरे में लगा एसी पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है। उस दीवार की हालत भी भयावह नजर आ रही है।वहीं दूसरी फोटो में पूनम पांडे की सोसाइटी को देखा जा सकता है जिसमें ये बताया गया है कि वह बिल्डिंग के16वें मंजिल पर रहती हैं।

हादसे के बाद लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
इसके अलावा एक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें घर के जले हुए हिस्से को करीब से दिखाया गया है। लोगों ने इस हादसे की खबर मिलने के बाद पूनम पांडे के प्रति चिंता जताई है। इन तस्वीरों और वीडियोज पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। जहां कुछ लोग पून पांडे के इस हादसे में कुछ न होने से खुश हैं वहं कुछ लोग असंवेदनशीलता भी दिखा रहे हैं और भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+