फिल्म के सेट पर अक्षय कुमार के साथ हुआ बड़ा हादसा, एक्शन सीन शूट करते हुए लगी गंभीर चोट
Akshay Kumar Injured: अक्षय कुमार ने गंभीर चोट लगने के बाद भी शूटिंग नहीं रोकी और थोड़ी देर तक काम करते रहे। चोट के चलते अक्षय कुमार के घुटने पर ब्रेसेस लगाए गए हैं।

Akshay Kumar Injured: बॉलीवुड के एक्शन और कॉमिक हीरो अक्षय कुमार इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। खबर है कि अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग करते समय गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार के साथ एक हादसा हो गया है और इसमें उन्हें चोट लगी है। अक्षय कुमार अपने को-एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म का एक एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे थे, उसी समय उनके साथ हादसा हो गया है।

शूटिंग करते हुए अक्षय कुमार को लगी चोट
आपको बता दें कि इस समय अक्षय कुमार और उनकी अपकमिंग मूवी 'बड़े मियां छोटे मियां' की पूरी टीम इस समय स्कॉटलैंड में मौजूद है और वहीं पर एक्शन सीन की शूटिंग चल रही थी। हालांकि अक्षय कुमार ने गंभीर चोट लगने के बाद भी शूटिंग नहीं रोकी और थोड़ी देर तक काम करते रहे।
एक्शन सीन करते हुए अक्षय कुमार घायल
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार अक्षय कुमार ने इस एक्शन सीन को शूट करते समय ही खुद को घायल कर लिया है पर उनका कहना है कि उनके चलते फिल्म को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। अक्षय कुमार ने कहा है कि वह अपने बाकी हिस्सों की शूटिंग जारी रखेंगे, क्योंकि उन्हें ऐसी चोट लगती रहती है। हालांकि उस एक्शन सीक्वेंस को फिलहाल के लिए रोक दिया गया है और क्लोज-अप शॉट्स के साथ शूटिंग को जारी रखा गया।

अक्षय कुमार के घुटने पर लगे ब्रेसेस
आपको बता दें कि अक्षय कुमार के साथ उस समय टाइगर श्रॉफ भी उस एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे। ऐसे में एक खतरनाक स्टंट करते हुए अक्षय कुमार को चोट लग गई थी। चोट के चलते अक्षय कुमार के घुटने पर ब्रेसेस लगाए गए हैं, जिससे अक्षय कुमार को फिलहाल चलने में थोड़ी परेशानी हो रही है।

चोट के बाद भी अक्षय करते रहे शूट
खबर है कि फिलहला के लिए फिल्म के लिए उस एक्शन सीक्वेंस को रोक दिया गया है। अक्षय ने फिल्म मेकर से कहकर बाकी के अपने क्लोज-अप शॉट के साथ शूटिंग को जारी रखा था ताकि स्कॉटलैंड शेड्यूल को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।
दिवाली 2023 पर रिलीज होगी फिल्म
जानकारी के अनुसार फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा सोनाक्षी सिन्हा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे। स्कॉटलैंड जाने से पहले मुंबई में सभी लोगों ने अपना पहला शेड्यूल पूरा कर लिया था। फिल्म का डायरेक्टर अली अब्बास जफर हैं। ये फिल्म दिवाली 2023 पर रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications