एक्शन सीन शूट करते हुए अजय देवगन के साथ हुआ बड़ा हादसा, आंखों में लगी गंभीर चोट, जानें कैसी है हालत

Ajay Devgn Accident: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अजय देवगन को 'सिंघम अगेन' की शूटिंग के दौरान गंभीर चोट लग गई है। आपको बता दें कि अजय देवगन पिछले कुछ समय से अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग में बिजी चल रहे थे। हाल ही में उन्होंने फिल्म से एक पोस्टर शेयर कर फैंस को फिल्म में अपने एक्शन से भरपूर अवतार की झलक भी दिखाई थी। फिलहाल बताया जा रहा है कि एक्टर फिल्म के एक सीन की शूटिंग के दौरान बुरी तरह से घायल हो गए हैं।

अजय देवगन को लगी गंभीर चोट
मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी और उनकी टीम के साथ फिल्म 'सिंघम अगेन' के विले पार्ले में शूटिंग कर रहे थे। अजय देवगन एक कॉम्बैट सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे, तभी गलती से एक झटका एक्टर के चेहरे पर लगा, जिससे उनकी आंख में चोट लग गई है।

ajay devgn

शूटिंग के दौरान अजय देवगन की आंखों में लगी चोट
जानकारी के अनुसार चोट लगने के बाद अजय देवगन ने कुछ घंटों का ब्रेक लिया और एक डॉक्टर ने उनका इलाज भी किया। वहीं इस दौरान रोहित शेट्टी ने काम पर असर नहीं पड़ने दिया और अजय देवगन के बिना ही बाकी के सीन की शूटिंग जारी रखी गई। बाद में अजय ने थोड़ा ठीक होने पर फिर से शूटिंग शुरू कर दी।

सिंघम अगेन में अजय देवगन का रोल
रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' सिंघम फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है। फिल्म में अजय देवगन लीड हीरो के रूप में नजर आएंगे। वहीं फिल्म में अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा 'सिंघम अगेन' में शिल्पा शेट्टी और टाइगर श्रॉफ भी कैमियो रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+