Video: राम चरण की फिल्म The India House सेट पर हुआ हादसा, कैमरामैन गंभीर, मंजर देख दहल जाएगा दिल

साउथ के स्टार राम चरण इन दिनों फिल्म 'द इंडिया हाउस' पर काम कर रहे हैं। इसी बीच इस फिल्म के सेट पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। इस हादसे में एक कैमरामैन को गंभीर चोटें आई हैं। फिल्म में निखिल सिद्धार्थ और सई मांजरेकर मुख्य भूमिकाओं में हैं।रिपोर्ट्स के अनुसार, हैदराबाद के शमशाबाद में फिल्म 'द इंडिया हाउस' की शूटिंग चल रही थी।

शूटिंग के दौरान, समुद्र के सीन फिल्माने के लिए एक बड़ा पानी का टैंक का इस्तेमाल किया जा रहा था। जो चलती शूटिंग में फट गया। इससे सेट में भयानक इस घटना के कारण सेट पर पानी भर गया। साथ ही असिस्टेंट कैमरामैन गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, कुछ अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।

The India House

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सेट पर हुए नुकसान को देखा जा सकता है। क्रू मेंबर्स बचे हुए सामान को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। पूरे सेट पर पानी फैला हुआ है। हालांकि, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, शमशाबाद पुलिस को अभी तक इस दुर्घटना के संबंध में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। इसके अतिरिक्त, यह भी स्पष्ट नहीं है कि दुर्घटना के समय निखिल सिद्धार्थ सेट पर मौजूद थे या नहीं।

फिल्म 'द इंडिया हाउस' में अनुपम खेर भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। राम वामसी कृष्णा इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं, और यह उनकी पहली फिल्म है। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जो भारत की स्वतंत्रता के आसपास की घटनाओं पर आधारित है। यह फिल्म राम चरण के प्रोडक्शन हाउस के तहत बन रही है। फिल्म के सेट पर हुई इस दुर्घटना के बारे में निर्माताओं की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह फिल्म भारत की आजादी के इर्द-गिर्द घूमती एक पीरियड ड्रामा है। राम चरण के प्रोडक्शन हाउस के तले बन रही इस फिल्म में अनुपम खेर भी नजर आएंगे। इस घटना के बाद, फिल्म 'द इंडिया हाउस' की शूटिंग रोक दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+