अब्बूझमाड़ मल्लखंब अकादमी ने जीता 'इंडियाज गॉट टैलेंट 10', जानें कितनी मिली प्राइज मनी

India's Got Talent: टीवी का फेमस रिएलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 10' का गत 5 नवंबर को ग्रैंड फिनाले था। शो के विनर की घोषणा हो गई है और छत्तीसगढ़ के एरियल ग्रुप, अबूझमाड़ मल्लखंब अकादमी ने ये जीत अपने नाम कर ली है। अबूझमाड़ मल्लखंब अकादमी ने चमचमाती ट्रॉफी और प्राइज मनी अपने नाम कर लिया है। इसके अलावा इस ग्रुप ने मारुति सुजुकी अर्टिगा कार के साथ साथ 20 लाख रुपये का नकद पुरस्कार से सम्मानित हुए हैं।

रागा फ्यूजन ग्रुप बने पहले रनर अप
वहीं इस शो में रागा फ्यूजन ग्रुप को पहला रनर अप घोषित किया गया। इस ग्रुप में लुधियाना के जयंत पटनायक, एमपी के अजय तिवारी, पटना के अमृतांशु दत्ता और हर्षित शंकर शामिल थे, जिन्हें 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा कोलकाता की गोल्डन गर्ल्स को भी 5 लाख रुपये मिले और उन्हें सीजन का दूसरा रनर-अप घोषित किया गया है।

abujmad mallakhamb academy

अबूझमाड़ मल्लखंब अकादमी ने जीते 20 लाख रुपए
शो को जीतने के बाद अबूझमाड़ मल्लखंब अकादमी के कोच मनोज प्रसाद की खुशी का ठिकाना नहीं था। पुरस्कार जीतने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा- ये सच नहीं लग रहा है। अबूझमाड़ अकादमी में ये हमारे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। हमने भारत के स्वदेशी खेलों और मार्शल आर्ट्स को बढ़ावा देने की शुरुआत की है। इंडियाज गॉट टैलेंट में भाग लेना हमारा पहला बड़ा कदम था। हमें बिल्कुल यकीन नहीं हो रहा है कि हमने ये शो जीत लिया है।

इन ग्रुप्स के बीच हुआ मुकाबला
शो के आखिर में 6 फाइनलिस्ट बचे थे जिन्होंने आखिरी बार लोगों के सामने परफॉर्म किया। हिप-हॉप डांस के बादशाह मुंबई से जीरो डिग्री, छत्तीसगढ़ से अबूझमाड़ मल्लखंब अकादमी, द आर्ट कोलकाता की गोल्डन गर्ल्स, इंडो-क्लासिकल फ्यूजन बैंड रागा फ्यूजन और नागालैंड की वुमन बैंड आपस में शो का विनर बनने के लिए आपस में भिड़े थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+