'मुझे कियारा आडवाणी से प्यार है, मैं उन पर मरता हूं', अभिषेक बनर्जी का चौंकाने वाला खुलासा
Abhishek Banerjee: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'स्त्री 2' इस समय सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। हर तरफ इस फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है। इस फिल्म ने रिलीज होने के 7 दिनों में कई रिकॉर्ड्स बना लिए हैं जिसके बारे में कोई सोच ही नहीं सकता था।
अभिषेक बनर्जी की परफॉर्मेंस
इस फिल्म को लोगों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोग फिल्म की कहानी से लेकर स्टार्स की एक्टिंग तक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म में नजर आए एक्टर अभिषेक बनर्जी ने भी बहुत अच्छी परफॉर्मेंस दी है।

अभिषेक बनर्जी का क्रश
अभिषेक बनर्जी आज के समय के सबसे प्रतिभाशाली एक्टरों में से एक हैं। अभिषेक बनर्जी फिल्म 'स्त्री 2' के साथ साथ 'वेदा' में भी नजर आए हैं। स्त्री 2 में जहां वो कॉमेडी करते दिखाई दिए हैं, वहीं फिल्म वेदा में वह विलेन बने हैं। अभिषेक बनर्जी दर्शकों से मिल रहे प्यार और प्रशंसा का मजा ले रहे हैं, क्योंकि उन्होंने दोनों फिल्मों में बिल्कुल अलग-अलग किरदार निभाए हैं।
'कियारा आडवाणी से मैं प्यार करता हूं'
हाल ही में एक इंटरव्यू में, अभिषेक बनर्जी ने एक मजेदार किस्से को याद किया। उन्होंने कहा- शूटिंग के बीच में, वरुण धवन ने मुझसे मेरी सेलेब्रिटी क्रश के बारे में पूछा था और मैंने तुरंत बताया कि मुझे कियारा आडवाणी बहुत पसंद हैं। वरुण धवन ने उसी समय कियारा को फोन किया और कॉल पर उनसे सारी बातें शेयर कीं। अचानक हुए इस कॉल ने अभिषेक बनर्जी को चौंका दिया था। कियारा का कॉल पाकर वह काफी हैरान हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications