Weekend Ka Vaar Update: सलमान खान की बात सुन इस कंटेस्टेंट की हुई सिट्टी-पिट्टी गुम, भाईजान ने कसा करारा तंज

Weekend Ka Vaar Update: सलमान खान का चर्चित शो 'बिग बॉस 19' हर हफ्ते दर्शकों को नए ट्विस्ट और ड्रामे से चौंका रहा है। इस बार के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जब अगली वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर बड़ा संकेत दिया, तो घर का माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। सबसे ज्यादा घबराहट मालती चाहर और अभिषेक बजाज के चेहरों पर साफ झलक रही थी।

Weekend Ka Vaar Update

सलमान खान की फटकार से घबराईं मालती चाहर
एपिसोड की शुरुआत में सलमान खान ने मालती चाहर को उनकी "हर झगड़े से भाग जाने" की आदत के लिए डांट लगाई। सलमान ने कहा कि जब भी घर में विवाद होता है, मालती बीच में बोलने की बजाय किनारा कर लेती हैं, और बाद में दूसरों की बातों को लेकर नए झगड़े छेड़ देती हैं।

सलमान ने उन्हें चेतावनी दी
"अगली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आपके खिलाफ भी यही हथियार इस्तेमाल कर सकती है।" यह सुनकर मालती का चेहरा उतर गया और उनके हावभाव में घबराहट साफ दिखाई दी। सलमान ने आगे कहा कि घर में अब तक के उनके बर्ताव को लेकर बाहर काफी चर्चा हो रही है, और वाइल्ड कार्ड एंट्री के पास उनके बारे में "बहुत मसाला" होगा।

अभिषेक बजाज को पूर्व पत्नी की एंट्री का डर
वहीं दूसरी ओर, अभिषेक बजाज का भी चेहरा पीला पड़ गया जब सलमान ने वाइल्ड कार्ड को लेकर बात की। उन्हें डर था कि कहीं उनकी पूर्व पत्नी आकांक्षा जिंदल शो में एंट्री न कर लें। सलमान के जाते ही अभिषेक अशनूर कौर से बोले, "यार, बहुत अजीब बात बोली।" अशनूर ने उन्हें समझाते हुए कहा कि बाहर उनकी पीआर टीम और परिवार मौजूद है, इसलिए उन्हें तनाव नहीं लेना चाहिए। हालांकि, अभिषेक का चेहरा उनकी बेचैनी बयां कर रहा था।

सलमान का तीखा तंज
सलमान खान ने मजाकिया लेकिन सटीक अंदाज में कहा, "बाहर गर्लफ्रेंड्स और एक्स-वाइफ होती हैं जो तारीफ कम, बुराई ज्यादा करती हैं। क्योंकि वे उस जगह नहीं पहुंच पाईं जहां आप पहुंच गए।" उन्होंने आगे जोड़ा, "हर एक कांड, हर एक चीज बाहर खुलती है। ज्यादातर तो बुराइयां ही आती हैं। हैं ना, अभिषेक?"
सलमान की इस बात पर अभिषेक चुप हो गए, और उनके चेहरे से घबराहट साफ झलक रही थी। दर्शक अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आखिर यह नई वाइल्ड कार्ड एंट्री कौन होगी, जो घर में नई हलचल मचाने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+