क्या अभिषेक बच्चन के डूबते फिल्मी करियर ने ऐश्वर्या राय के साथ उनके रिश्ते को किया खराब, जानें पूरा सच

Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे एक्टर अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में अपनी लेडी लव ऐश्वर्या राय से शादी कर ली थी। इसके बाद साल 2011 में दोनों एक प्यारी सी बेटी आराध्या के पैरेंट्स बने। लेकिन कुछ समय पहले ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की तलाक की खबरों ने जोर पकड़ा था। कहा जा रहा था कि इस कपल के रिश्ते में दरार आ गई है और जल्द ही दोनों तलाक ले सकते हैं। आखिर क्यों उठ रही थी ऐसी बात।

अभिषेक बच्चन ने नहीं मनाया था पत्नी ऐश्वर्या का बर्थडे
पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने गत 1 नवंबर 2023 को अपना 50 वां बर्थडे मनाया था। उन्होंने अपने इस खास दिन पर पैपराजी के साथ मिलकर बर्थडे केक काटा था। इस बर्थडे सेलिब्रेशन पर ऐश्वर्या राय के साथ उनकी लाडली बेटी आराध्या बच्चन तो नजर आई थीं लेकिन न तो इस सेलिब्रेशन में उनके पति अभिषेक बच्चन नजर आए और न ही बच्चन परिवार का कोई सदस्य इसका हिस्सा बना था।

Aishwarya Rai

अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच अनबन
इस वीडियो को देखने के बाद से लोग कयास लगा रहे थे कि ऐश्वर्या राय बच्चन और उनके पति अभिषेक बच्चन के बीच जरूर कोई अनबन चल रही है। यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी पति अभिषेक को छोड़कर बच्चन परिवार के किसी भी सदस्य ने बहू ऐश्वर्या राय को बर्थडे पर विश भी नहीं किया था। इसी बीच लोगों के मन में सवाल उठने लगे हैं कि आखिर क्यों ऐश्वर्या राय पति अभिषेक बच्चन से दूरी बना रही हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन की करोड़ों में कमाई
सोशल मीडिय पर लोग ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्ते को लेकर तरह तरह की बातें लिखने लगे थे। लोगों की मानें तो पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय भले ही फिल्मों में कम नजर आती हैं लेकिन ग्लैमर वर्ल्ड में आज भी वह छाई रहती हैं। 50 की उम्र में भी वह सालभर में करोड़ों की कमाई कर लेती हैं। वह कई इंटरनेशनल ब्रांड्स के विज्ञपनों में भी नजर आती हैं। उनके पास इस समय 800 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति मौजूद है।

अभिषेक बच्चन का खराब फिल्मी करियर
वहीं अगर अभिषेक बच्चन की बात करें तो उनका फिल्मी करियर काफी खराब रहा है। अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के मुकाबले वह बॉलीवुड में कोई खास कमाल नहीं कर पाए हैं। उनकी अधिकतर फिल्में फ्लॉप रही हैं। एक समय पर तो उन्होंने बॉलीवुड छोड़ने तक का फैसला कर लिया था। कमाई के मामले में भी वह अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से काफी पीछे हैं।

दोनों के करियर ने रिश्ते में खींची दीवार
ऐसे में लोगों का कहना है कि अभिषेक बच्चन के डूबते फिल्मी करियर ने ऐश्वर्या राय को उनसे दूरी बनाने के लिए मजबूर किया है। एक तरफ जहां ऐश्वर्या राय आज भी लइमलाइट में छाई रहती हैं, वहीं उनके पति अभिषेक बच्चन इनसब चीजों से दूर रहने की कोशिश करते हैं। अभिषेक बच्चन तो पैपराजी को पोज देने से भी कतराते हैं। लोगों का माना है कि दोनों के करियर ने भी इनके रिश्ते के बीच एक दीवार खींच रखी है।

क्या सच में हो रहा है कपल का तलाक
पिछले दिनों खबरें थीं कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का तलाक होने वाला है। ऐश्वर्या राय की बच्चन परिवार से दूरी को भी साफ दिखाया जा रहा था। हालांकि अब ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ ही नजर आ रही हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वह कई इवेंट्स में बच्चन परिवार के साथ भी नजर आ रही है। ऐसे में अब तलाक की खबरें बंद हो गई हैं लेकिन लोगों के मन में अभी भी कई तरह के सवाल मौजूद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+