'हर चीज की एक सीमा है' क्या बेटी आराध्या पर पाबंदी लगाते हैं अभिषेक बच्चन? एक्टर ने कही ऐसी बात
Abhishek Bachchan On Aaradhya Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन काफी समय से अलग-अलग किरदार निभा रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर कई बार उन्हें फ्लॉप फिल्मों की वजह से ट्रोल किया जाता है। लेकिन एक बार एक्टर ने बेटी आराध्या को लेकर सोशल मीडिया पर बाउंड्री को लेकर खुलकर बात की थी।
जब भी अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर ट्रोल होते हैं तो इसका जवाब देने से वह पीछे नहीं हटते। ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में एक बार उन्होंने इस पर खुलकर बात की थी। एक्टर ने कहा था कि वह बेटी आराध्या को इन सबसे दूर रखना चाहते हैं।

अभिषेक बच्चन ने कहा कि, "मैं सोशल मीडिया को लेकर क्लियर हूं कि कुछ चीजें हैं जिनका मैं आनंद लेता हूं। इसमें होने वाले हंसी मजाक और मिलने वाली जानकारी को मैं एंजॉय करता हूं। लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं जिनको लेकर मैं सहज महसूस नहीं करता। मेरी बेटी को इन सबसे दूर रहना चाहिए।"
अभिषेक बच्चन ने आगे कहा था कि, 'मैं लोगों को सोशल मीडिया पर हर बात करने की आजादी नहीं दे सकता। अगर मुझे लगता है कि कोई बाउंड्री लगाने की जरूरत है तो मैं जरूर लगाउंगा। किसी को हक नहीं है कि मेरे बारे में सोशल मीडिया पर डिस्कस करे। मेरे पैरेंट्स, मैं और मेरी पत्नी पब्लिक पर्सनैलिटी हैं इसलिए मैं समझता हूं कि आप इस बारे में बात कर सकते हैं लेकिन इसकी भी एक लिमिट है।'
बता दें कि, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में पूरा बच्चन परिवार शामिल हुआ था। लेकिन इस इवेंट में जहां बच्चन परिवार एकसाथ पहुंचा तो वहीं ऐश्वर्या राय अकेले अपनी बेटी आराध्या के साथ आई थीं। जिसके बाद से अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच मनमुटाव की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि कपल के बीच कुछ ठीक नहीं है। हालांकि अब तक ऐश्वर्या और अभिषेक की तरफ से इस पर कोई बयान नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications