'पत्नी का फोन आता है और वो...', ऐश्वर्या राय की इस बात से अभिषेक बच्चन को लगता है डर, सरेआम कही ऐसी बात
Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी नई फिल्म 'बी हैप्पी' को लेकर सुर्खियों में छाए हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई उनकी ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है।
ऐश्वर्या राय को लेकर अभिषेक बच्चन ने कही ऐसी बात
इसी बीच अभिषेक बच्चन ने अपनी पत्नी पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। एक अवॉर्ड फेंक्शन में अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय को लेकर अभिषेक बच्चन ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसे सुनने के बाद लोग हैरान हो गए हैं।

अवॉर्ड फंक्शन में पत्नी को लेकर ये क्या बोल गए अभिषेक बच्चन
आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन हाल ही में रील शोशा अवॉर्ड्स में शामिल हुए थे, जहां उन्हें उनकी फिल्म 'आई वान्ट टू टॉक' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। इस दौरान स्टेज पर पर मौजूद अर्जुन कपूर ने उनसे एक शानदार सवाल पूछा था। अर्जुन कपूर ने हंसते हुए पूछा था- कौन है वो इंसान, जिसकी आई वान्ट टू टॉक सुनकर आपको सबसे ज्यादा टेंशन होने लगती है।
'जब पत्नी का फोन आता है और वो कहती हैं...'
-इस पर अभिषेक बच्चन ने चुटकी लेते हुए कहा था- तुम्हारी अभी शादी नहीं हुई है, जब हो जाएगी, तब तुम्हें इसका जवाब खुद-ब-खुद मिल जाएगा। फिर बिना किसी का नाम लिए उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था- जब पत्नी का फोन आता है और वो कहती हैं आई वान्ट टू टॉक तो समझ जाओ कि मामला गंभीर है।
-अभिषेक बच्चन के इस मजेदार खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। लोग एक्टर के इस वीडियो पर जमकर अपना प्यार बरसा रह हैं और खूब कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों की मानें तो अभिषेक बच्चन को शादीशुदा जिंदगी का अनुभव अच्छी तरह से हो चुका है।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी
-आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें सामने आई हैं। कई रिपोर्ट्स में तो दावा किया गया था कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का तलाक होने वाला है।
-जानकारी के अुसार अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी को 17 साल हो चुके हैं और दोनों की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक जोड़ियों में गिना जाता है। उनकी 13 साल की बेटी आराध्या बच्चन भी खबरों में छाई रहती हैं। हालांकि आराध्या बच्चन की बॉन्डिंग उनकी मां ऐश्वर्या राय के साथ ज्यादा है। वह अक्सर अपनी मां के साथ ही दिखाई देती हैं।
अभिषेक बच्चन की 'बी हैप्पी' की हो रही तारीफ
अभिषेक बच्चन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बी हैप्पी' को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लोगों की मानें तो फिल्म में अभिषेक बच्चन ने दमदार एक्टिंग की है। फिल्म को लोगों से खूब प्यार मिल रहा है। ये फिल्म एक पिता और बेटी की कहानी पर बेस्ड है, जिसमें अभिषेक के साथ इनायत वर्मा, नोरा फतेही और नास्सर जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications