'पापा दिन-रात रोते थे, मुझे पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी', अभिषेक बच्चन का खुलासा, अमिताभ बच्चन ने क्यों लिया था उधार?
Amitabh Bachchan and Abhishek Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी दमदार एक्टिंग के चलते देश-विदेश में काफी मशहूर हैं। लोग उनके अभिनय की तो जमकर तारीफ करते ही हैं साथ ही उनके दमदार आवाज के भी लोग दीवाने हैं। आपको बता दें कि सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अपनी कड़ी मेहनत से ये मुकाम हासिल किया है।
अरबपति हैं बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन के चलते ही आम लोगों से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक में बच्चन परिवार का खूब नाम है। आज के समय में अमिताभ बच्चन करीब 1578 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति के मालिक हैं। अमिताभ बच्चन फिल्मों के साथ साथ टीवी के फेमस शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को भी होस्ट करते हैं जिससे उनकी करोड़ों की कमाई होती है।

बिग बी ने अपने कर्मचारी से पैसे उधार मांगे थे
आज बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अरबपति हैं लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब बिग बी को अपने एक कर्मचारी से पैसे उधार मांगने पड़े थे। अमिताभ बच्चन ने अपने करियर के शुरुआती दौर में काफी बुरा समय देखा था। एक इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन ने खुद इस बात का जिक्र किया था।
'पापा के पास नहीं थे परिवार को खाना खिलाने के पैसे'
अभिषेक बच्चन ने इस इंटरव्यू में बताया था कि उनके पापा अमिताभ बच्चन की जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया था जब उनके पास परिवार को खाना खिलाने के पैसे तक नहीं थे। परिवार के खाने के लिए बिग बी को अपने कर्मचारियों से पैसे उधार मांगने पड़े थे। बिग बी अपनी हालत पर दिन-रात रोते थे।
अभिषेक बच्चन ने छोड़ दी थी अपनी पढ़ाई
अभिषेक बच्चन ने बताया कि जिस समय परिवार की ऐसी हालत थी वह उस समय बॉस्टन में पढ़ाई कर रहे थे। पापा की ऐसा स्थिति जानने के बाद ही अभिषेक बच्चन ने अपीन पढ़ाई छोड़ने का फैसला लिया था। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने 90 के दशक में एबीसीएल नामक एक प्रोडक्शन कंपनी खोली थी लेकिन वो बुरी तरह से डूब गई थी। उसके चलते बिग बी भी कर्जदार हो गए थे। वह आर्थिक तंगी से गुजरने लगे थे।
अमिताभ बच्चन को काम मिलना बंद हो गया था
उस समय फिल्म मेकर्स ने भी अमिताभ बच्चन से दूरी बना ली थी। अमिताभ बच्चन को प्रोड्यूसर्स फिल्मों में नहीं ले रहे थे। बिग बी को काम मिलना बंद हो गया था। अभिषेक बच्चन ने बताया कि उस समय धीरूभाई अंबानी ने उनके पापा की खूब मदद की थी। वहीं फिल्म 'मोहब्बते' और टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' ने भी उन लोगों की हालत में सुधार किया था।












Click it and Unblock the Notifications