क्या अमिताभ बच्चन बहू ऐश्वर्या राय से हैं नाराज? इस पोस्ट से मिला सबूत, सोशल मीडिया पर भड़के फैंस
Amitabh Bachchan Aishwarya Rai: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की फिल्म 'रावण' को पूरे 14 साल हो चुके हैं। इस खास मौके पर एक्टर के पिता और महानायक अमिताभ बच्चन ने खास पोस्ट शेयर कर उन्हें बधाई दी। हालांकि यहां वो एक मामले में चूक गए।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की फिल्म रावण की टीम ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर उन्हें 14 साल पूरे होने पर बधाई दी। वहीं अमिताभ बच्चन ने इस पोस्ट को रिशेयर कर अपने बेटे अभिषेक बच्चन की जमकर तारीफ की। लेकिन एक्टर ने अपनी बहू ऐश्वर्या राय का जिक्र नहीं किया जो कि फैंस ने ये बात नोटिस की।

अमिताभ बच्चन ने पोस्ट शेयर कर लिखा, 'अभिषेक, एक अविस्मरणीय और शानदार प्रदर्शन...आपकी अन्य फिल्मों से बहुत अलग और यही एक कलाकार का सच्चा मूल्य है। बहुत प्यार।' अब एक्टर का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने जैसे ही ये पोस्ट शेयर किया तो लोगों उनसे बहू ऐश्वर्या राय को सवाल करने लगे। फैंस का कहना है कि अमिताभ ने अपनी बहू को इग्नोर किया।
अमिताभ बच्चन के पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "सर,ऐश्वर्या भी फिल्म में शानदार थीं। आपने उनके अभिनय की प्रशंसा नहीं की जोकि उचित नहीं है।" एक ने लिखा, 'आप अपनी बहू ऐश्वर्या राय को कैसे भूल गए।' एक ने लिखा, 'आप जिस तरह अपने बेटे अभिषेक को सपोर्ट करते हैं वैसे ही अपनी बहू को भी सपोर्ट कर लिया करें।' एक यूजर ने पूछा, 'आप कभी अपनी बहू के बारे में बात क्यों नहीं करते।'
बता दें कि, ये कोई पहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन ने इस तरह ऐश्वर्या राय को इग्नोर किया हो। जब युवा ने 20 साल पूरे किए थे तो उन्होंने अभिषेक बच्चन की तस्वीर कर उनकी तारीफ की थी। लेकिन बिग बी ने अपने पोस्ट में ऐश्वर्या राय का जिक्र नहीं किया था। ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि फिलहाल बच्चन परिवार में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications