न अभिषेक बच्चन, न संजय कपूर, इस शख्स से पागलों की तरह प्यार करती थीं करिश्मा कपूर, फिर एक्ट्रेस के साथ जो हुआ

Karisma Kapoor Love: बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने 90 के दशक में दर्शकों के दिलों पर राज किया था। अपनी दमदार एक्टिंग, ग्लैमर और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस के चलते उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई।

करिश्मा कपूर की दर्दनाक शादी
जहां करिश्मा कपूर की प्रोफेशनल लाइफ इतनी ज्यादा सफल रही, वहीं उनकी पर्सनल लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले। करिश्मा कपूर का नाम कई मर्दों के साथ जुड़ा, लेकिन उन्होंने शादी दिल्ली के मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर से ही की।

Karisma Kapoor

करिश्मा के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन

करिश्मा कपूर और संजय कपूर की ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई और दोनों ने 2016 में यानी शादी के 13 साल बाद तलाक ले लिया था। तलाक के बाद से करिश्मा अपने दोनों बच्चों की परवरिश अकेले ही कर रही हैं। फिलहाल करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन हो गया है और इस वजह से लोग संजय और करिश्मा के रिश्ते को लेकर तरह तरह की बातें भी कर रहे हैं।

करिश्मा कपूर के अफेयर्स

आपको बता दें कि लोग ये जानना चाहते हैं कि करिश्मा कपूर ने संजय कपूर को तलाक क्यों दिया था। इसके अलावा लोगों को ये भी जानना है कि संजय कपूर के अलाना करिश्मा कपूर की जिंदगी में किस किस शख्स की एंट्री हुई थी जिसके साथ एक्ट्रेस के अफेयर की चर्चाएं भी हुई थीं।

अजय देवगन बने थे करिश्मा कपूर की पहली मोहब्बत

जानकारी के अनुसार करिश्मा कपूर ने जब बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी, तभी उनका नाम एक्टर अजय देवगन के साथ जोड़ा जाने लगा था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और ये रिश्ता काफी सीरियस था।

करिश्मा और अजय देवगन की फिल्में

करिश्मा कपूर और अजय देवगन की जोड़ी पहली बार साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'जिगर' में नजर आई थी, जो उस साल की सुपरहिट फिल्मों में शुमार थी। इसके बाद दोनों ने 'संग्राम', 'शक्तिमान', 'धनवान' और 'सुहाग' जैसी फिल्मों में साथ काम किया था। दर्शकों ने इस ऑन-स्क्रीन जोड़ी को खूब पसंद किया था।

क्यों टूटा करिश्मा कपूर-अजय देवगन का रिश्ता?

-बताया जाता है कि फिल्म 'सुहाग' की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं, लेकिन फिल्म की रिलीज के बाद उनका रिश्ता टूट गया था। इसके पीछे एक्ट्रेस मनीषा कोइराला का नाम सामने आया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन और मनीषा कोइराला के बीच बढ़ती नजदीकियों से करिश्मा कपूर नाराज हो गई थीं।

-फिल्म 'इश्क' में पहले काजोल की जगह करिश्मा कपूर को कास्ट किया गया था, लेकिन जब उन्हें पता चला कि उनके अपोजिट अजय देवगन होंगे, तो उन्होंने इस फिल्म में काम करने से साफ इनकार कर दिया था। ये करिश्मा और अजय के रिश्ते के खत्म होने का एक बड़ा जवाब था। उस समय अजय देवगन और करिश्मा कपूर का ब्रेकअप इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बन गया था।

-करिश्मा कपूर और अजय देवगन की लव स्टोरी भले ही अधूरी रह गई हो, लेकिन ये आज भी बॉलीवुड के चर्चित प्रेम कहानियों में गिनी जाती है। एक वक्त था जब ये जोड़ी ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों ही जगह लोगों की फेवरेट हुआ करती थी, मगर वक्त के साथ दोनों की राहें अलग हो गईं।

करिश्मा कपूर ने संजय कपूर से की थी शादी

ब्रेकअप के बाद अजय देवगन की जिंदगी में काजोल ने एंट्री की थी और दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में कीं। धीरे-धीरे दोनों के बीच रिश्ता मजबूत हुआ और उन्होंने शादी कर ली। वहीं, करिश्मा ने अजय देवगन के बाद एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ डेटिंग की। दोनों की सगाई भी हो गई थी लेकिन ये भी रिश्ता भी टूट गया। बाद में करिश्मा ने अपने जीवनसाथी के रूप में दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर को चुना। हालांकि ये रिश्ता भी शादी के 13 साल बाद खत्म हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+