क्या Abhishek Bachchan एक्टिंग छोड़ राजनीति में आजमाएंगे हाथ? पूरी सच्चाई आई सामने!
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीतते हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि वह जल्द राजनीति में एंट्री करने वाले हैं।
Abhishek Bachchan Join Politics: महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन अपने एक्टिंग करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि वह जल्द ही राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने वाले हैं। दावा किया जा रहा है कि एक्टर अपने माता-पिता के नक्शे कदम पर चलकर जल्द ही चुनाव लड़ सकते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर इन खबरों के पीछे कितनी सच्चाई है।
क्या जल्द ही राजनीति में होगी अभिषेक की एंट्री?
भारत समाचार की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिषेक बच्चन जल्द ही अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं। जिसके बाद एक्टर साल 2024 में होने वाले चुनाव प्रयागराज से लड़ेंगे। वह अपने माता-पिता की तरह इंडस्ट्री के साथ-साथ जल्द ही राजनीति में कदम रख सकते हैं। हालांकि इसको लेकर अब तक अभिषेक बच्चन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

सामने आई सच्चाई
ई-टाइम्स की खबर के मुताबिक, अभिषेक बच्चन की राजनीति में एंट्री करने की खबर पूरी तरह से फर्जी है। सूत्रों ने बताया कि वह राजनीति में एंट्री नहीं कर रहे हैं और ये तमाम बातें सिर्फ अफवाह है। बता दें कि, साल 2013 में दिए एक इंटरव्यू में जब अभिषेक बच्चन से राजनीति में एंट्री को लेकर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने साफ कहा था कि वह स्क्रीन पर नेता का किरदार निभा सकते हैं लेकिन कभी राजनीति का हिस्सा नहीं बन सकते।
अमिताभ-जया भी रहे हैं राजनीति का हिस्सा
बता दें कि, साल 1984 में अमिताभ बच्चन ने एक्टिंग से ब्रेक लिया था और उन्होंने राजनीति में किस्मत आजमाई थी। एक्टर ने इलाहाबाद से लोकसभा चुनाव जीता था। हालांकि साल 1987 में बिग बी ने रिजाइन दे दिया था। वहीं जया बच्चन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ राजनीति का भी हाथ थामे रखा। वह फिलहाल राज्यसभा सासंद हैं।












Click it and Unblock the Notifications