'बिखर गई जोड़ी' ऐश्वर्या संग तलाक की खबरों पर अभिषेक बच्चन ने लगाई मुहर? एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन, फैंस परेशान

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन फैंस की पसंदीदा जोड़ी में से एक है। हालांकि पिछले कुछ समय से दोनों के बीच अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं। अब अभिषेक बच्चन ने कुछ ऐसा कर दिया जिसके बाद सोशल मीडिया में सनसनी मच गई।

हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या के साथ पहुंचीं। वहीं बच्चन परिवार अलग पहुंचे इस दौरान अभिषेक बच्चन भी अपने परिवार के साथ ही थे। ऐश्वर्या राय ने अपने ससुराल वालों के साथ कोई फोटो नहीं क्लिक करवाई और ना ही मीडिया के सामने पोज दिया।

Abhishek Bachchan

अंबानी फंक्शन के बाद एक बार फिर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय कयासबाजी शुरू हो गई कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अब इस बीच अभिषेक ने कुछ ऐसा कर दिया जिसे देख फैंस भी हैरान हैं। अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। एक्टर ने एक ऐसा पोस्ट लाइक कर दिया जिसे लोग उनके तलाक से जोड़कर देख रहे हैं।

उस पोस्ट में लिखा है, "तलाक कभी भी किसी के लिए आसान नहीं होता है। कौन हमेशा के लिए खुशी का सपना नहीं देखता है या सड़क पार करते समय बुजुर्ग जोड़ों के उन दिल छू लेने वाले वीडियो को फिर से बनाने की कल्पना नहीं करता है? फिर भी, कभी-कभी जीवन वैसा नहीं होता जैसा हम उम्मीद करते हैं। लेकिन जब लोग अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बड़ी और छोटी दोनों चीजों के लिए एक-दूसरे पर निर्भर रहने के बाद दशकों तक साथ रहने के बाद अलग हो जाते हैं, तो वे इसका सामना कैसे करते हैं?"

अब अभिषेक बच्चन ने इस पोस्ट को लाइक किया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई कि ऐश्वर्या राय से वह जल्द ही अलग होने वाले हैं। वहीं जिसने ये पोस्ट शेयर किया उसने अभिषेक बच्चन के लाइक का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'इसकी मुझे उम्मीद नहीं थी।' कुछ फैंस का ये भी कहना है कि एक्टर ने ऐसी ही लाइक कर दिया होगा।

बता दें कि, ये कोई पहली बार नहीं है जब अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं। कई इवेंट्स में ऐश्वर्या राय केवल अपनी बेटी आराध्या के साथ नजर आईं। वहीं अंबानी परिवार के फंक्शन में भी दोनों साथ नहीं पहुंचे। हालांकि इस इवेंट की इनसाइड तस्वीर बाद में सामने आई थी। जिसमें अभिषेक और ऐश्वर्या साथ दिखे थे। जिसके बाद फैंस को थोड़ी राहत मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+