'उस रात करीना कपूर ने मेरे साथ जो किया, मुझे बर्बाद...', अभिषेक बच्चन के साथ एक्ट्रेस ने आखिर क्या किया था?
Abhishek Bachchan and Kareena Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। कुछ समय पहले तक ये कहा जा रहा था कि अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के रिश्ते में खटास आ गई है।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का रिश्ता
सिर्फ इतना ही नहीं कई रिपोर्ट्स में तो ये दावा किया गया था कि ऐश्वर्या राय ने बच्चन परिवार से दूरी बना ली है। इन सबके बीच अभिषेक बच्चन के कुछ पुराने वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे हैं।

अभिषेक बच्चन और करीना कपूर की फिल्म
-आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह करीना कपूर को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार अभिषेक बच्चन और करीना कपूर ने साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'रिफ्यूजी' में साथ काम किया था। दोनों ने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
-हालांकि जेपी दत्ता के डायरेक्शन में बनी ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास सफलता हासिल नहीं कर पाई थी और फ्लॉप साबित हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग करने में करीना कपूर और अभिषेक बच्चन को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।
रोमांटिक सीन शूट करने को लेकर हुई थी ऐसी हालत
-कहा जाता है कि करीना कपूर एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ रोमांटिक सीन शूट करने को लेकर काफी परेशान हो गए थीं क्योंकि वह उन्हें अपना बड़ा भाई मानती थीं।
-दरअसल करीना कपूर की बहन करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन एक समय पर शादी करने वाले थे लेकिन कुछ पारिवारिक कारणों के चलते ये शादी नहीं हो पाई थी।
'करीना कपूर तुमने मुझे बर्बाद कर दिया था'
-सिमी ग्रेवाल के शो में अभिषेक बच्चन ने करीना कपूर की जमकर तारीफ की थी और कहा था- उस सीन में मुझे बर्बाद करने के लिए मैं तुम्हें कभी माफ नहीं करूंगा क्योंकि मुझे याद है कि तुमने मुझसे जो पहली बात कही थी वो ये थी कि एबी, ये हमारा साथ में पहला रोमांटिक सीन है और मैं तुमसे कैसे प्यार कर सकती हूं। तुम मेरे भाई जैसे हो। तुमने मुझे ऐसा कह कर परेशान कर दिया था।
-करीना कपूर और अभिषेक बच्चन के बीच एक खास रिश्ता था क्योंकि एक्ट्रेस की बहन करिश्मा कपूर जूनियर बच्चन से शादी करने वाली थीं। हालांकि, करिश्मा और अभिषेक के अलग होने के बाद उनके रिश्ते में बदलाव आया था। करीना ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था- मैंने हमेशा कहा है कि अभिषेक पहले अभिनेता हैं जिनके साथ मैंने अपना पहला काम किया।
-करीना कपूर ने कहा था- मेरे दिल में अभिषेक के लिए खास जगह है जिसे कोई भी अभिनेता और कोई भी व्यक्ति कभी नहीं ले सकता। जब मैं उन्हें देखती हूं तो मुझे बहुत खुशी होती है। ये दुखद है कि चीजें खराब हो गई हैं। करीना कपूर ने कहा था कि अगर अभिषेक बच्चन कभी उनके साथ काम करने से मना करते हैं, तो वह समझ जाएंगी कि वह किस बात से इनकार कर रहे हैं और लोगों को इसका सम्मान करना चाहिए।
अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय से की थी शादी
पारिवारिक कारणों के चलते करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की सगाई टूट गई थी। ऐसे में करिश्मा कपूर बच्चन फैमिली की बहू नहीं बन पाईं। उन्होंने साल 2003 में संजय कपूर से शादी कर ली थी। वहीं साल 2014 में एक दोनों अलग हो गए थे। वहीं अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में ऐश्वर्या राय से शादी की।












Click it and Unblock the Notifications