Ghoomer Trailer: अभिषेक बच्चन की 'घूमर' का ट्रेलर रिलीज, एक हाथ से क्रिकेट खेलती नजर आएंगी सैयामी खेर
Ghoomer Trailer Out: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म 'घूमर' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन अपने रियल लाइफ के पिता बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस सैयामी खेर ने भी अहम भूमिका निभाई है। लोगों को इस फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
फिल्म 'घूमर' का ट्रेलर रिलीज
आपको बता दें कि इस फिल्म के डायरेक्टर आर बाल्की हैं और ये मूवी समाज को एक पॉजिटिव मैसेज देने के लिए बनाई गई है। फिल्म 'घूमर' में सैयामी खेर एक ऐसी लड़की के किरदार में नजर आ रही हैं जिसका सिर्फ एक हाथ है और उसी हाथ से वह क्रिकेट खेल सकती है। वहीं अभिषेक बच्चन, उनके कोच बने हैं। हालांकि एक हाथ से क्रिकेट खेलना आसान काम नहीं है। ये लाइफ लॉजिक का खेल नहीं बल्कि मैजिक का खेल है।

एक हाथ के बिना क्रिकेट खेलती नजर आएंगी सैयामी खेर
इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर सामाजिक चुनौतियों और व्यक्तिगत संघर्षों का सामना करते नजर आते हैं। ट्रेलर में अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की शानदार एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि अभिषेक बच्चन एक कोच के रूप में दिव्यांग सैयामी को क्रिकेट का प्रशिक्षण दे रहे हैं। एक वक्त पर सैयामी अपनी लाइफ से परेशान होकर आत्महत्या करने की कोशिश करती है लेकिन बाद में देश की शानदार खिलाड़ी बन जाती हैं। अभिषेक बच्चन दिव्यांग सैयामी के अंदर क्रिकेट खेलने का हौसला जगाते हैं।
18 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
सैयामी खेर इस फिल्म में बाएं हाथ की बॉलर का रोल प्ले कर रही हैं जो दिव्यांग है। इसके लिए सैयामी को एक कठिन ट्रेनिंग की जरूरत होती है। ऐसे में इस खास ट्रेनिंग को सैयामी ने अभिषेक बच्चन से लिया है जो कि शानदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'घूमर' में अभिषेक बच्चन के साथ उनके पिता अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं। ट्रेलर में उनकी बस एक ही झलक फैंस को देखने को मिली है। इस फिल्म में शबाना आजमी और अंगद बेदी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। ये फिल्म आगामी 18 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications